Big Breaking : कांग्रेस का दामन छोड़ लवली सिंह हुए बीजेपी में शामिल
Big Breaking: Lovely Singh left Congress and joined BJP.
दिल्ली: lovely Singh Join BJP कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली के सा चार बार के विधायक और दो बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार चौहान और दो बार विधायक और कांग्रेस के पूर्व सचिव नसीब सिंह, पूर्व विधायक नीरज बसोया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित मालिक भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
lovely Singh Join BJP : लवली ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप भी लगाया था। लवली ने कहा था पार्टी हाईकमान कई चीजों पर बिना उनसे पूछे फैसला ले रही है। अरविंदर सिंह लवली 4 बार के विधायक और 2 बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने पिछले साल उन्हें दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन चुनाव के बीच उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया है।
lovely Singh Join BJP :अरविंदर सिंह लवली 2017 में दिल्ली में नगर निगम चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हो गए। हालांकि, तब वो बीजेपी में ज्यादा दिन तक रह नहीं पाए थे और फिर से 10-12 महीने में ही उन्होंने फिर से घर वापसी कर ली थी. 2019 के लोकसभा चुनावों में वे पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में भी उतरे थे, हालांकि, तब उनको हार का सामना करना पड़ा था।



