मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : दोस्‍त- भाई तू कल बड़ा दुखी था, मैं- हां यार कल बीवी 25000 की साड़ी ले आई…..

Majedar Jokes: Friend- Brother, you were very sad yesterday, I- Yes friend, yesterday my wife brought a saree worth Rs. 25000.....

Majedar jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

आजकल के मॉं बाप
बच्‍चे को पीटने के बाद
चुप कराने के लिए चॉकलेट देते है।
हमको तो पीटने के बाद चुप कराने के लिए
दोबारा पीटा जाता था।

दोस्‍त- भाई तू कल बड़ा दुखी था।
मैं- हां यार कल बीवी 25000 की साड़ी ले आई।
दोस्‍त- फिर आज खुश क्‍यों है।
मैं- आज वो तेरी बीवी को दिखाने गई है।

पत्‍नी- अगर मोहब्‍बत अंधी है तो
शादी क्‍या है?
पति- शादी आंख का आपरेशन है।
सबकी आंखे खोल देता है।

पृथ्‍वी के भी अगर मम्‍मी पापा होते तो
उसको भी डॉंट पड़ती कि….
24 घंटे घूमती रहती है।

शांति उसी घर में रहती है।
जहां पति-पत्‍नी दोनों मोबाइल चलाते है।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button