बैतूल अपडेट

Betul Indore Highway Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Betul Indore Highway Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण हादसा हो गया। बाइक से जा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा चिचोली थाना क्षेत्र में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमपुर निवासी योगेश रतन वरकड़े (23) बीती रात बाइक से अपने भाई के घर जा रहे थे। इसी दौरान पाटाखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

Betul Indore Highway Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

ग्रामीण ले गए चिचोली अस्पताल

यह हादसा होने के बाद ढाबा संचालक द्वारा इस बारे में ग्रामीणों को सूचना दी गई। तत्काल ही मौके पर ग्रामवासी पहुंचे और उन्होंने गंभीर रूप से घायल योगेश को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जिला अस्पताल किया गया रेफर

योगेश की हालत बेहद गंभीर होने से चिचोली में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान ही योगेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Betul Indore Highway Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस नेशनल हाईवे का सीताडोंगरी से टेमागांव तक के सेक्शन की बेहद खराब हालत है। इसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बीते एक साल में ही इस सेक्शन में हादसों में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीण बोले- सुधार किया जाएं

बैतूल-इंदौर हाईवे की इस सेक्शन में बदहाली को देखकर ही ग्रामीणों ने इस हाईवे की तुरंत मरम्मत करवाने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button