Aaj ka rashifal 7 june: वृश्चिक राशि को आज मिलेंगे मनमाफिक फल, बिजनेस शिफ्ट करने से पहले कर लें विचार

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 7 june)। आज का सुविचार… जीवन में कठिनाइयां हमें नुकसान पहुँचाने नहीं आती हैं, बल्कि ये हमारी छिपी हुई शक्तियों और सामर्थ्य को बाहर निकालने में हमारी मदद करती हैं।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग – 07-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वादशी अहोरात्र,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 24 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- चित्रा 09:38:46, पश्चात-स्वाति,
योग- वरियान 11:16:02, पश्चात-परिघ,
करण- बव 18:03:16, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:09,
सूर्यास्त- 19:16:05,
दिन काल- 13:51:55,
रात्री काल- 10:08:01,
चंद्रोदय- 15:54:53,
चंद्रास्त- 26:57:17,
राहू काल- 08:52-10:36 अशुभ,
यम घंटा- 14:04-15:48 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:48 शुभ,
प्रदोष- 19:16-21:18 तक,
दिकशूल- पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :9 आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग नहीं खाना चाहिये। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 7 june)

शुभ- 07:08-08:52,
चर- 12:20-14:04,
लाभ- 14:04-15:48,
अमृत- 15:48-17:32,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 7 june)

लाभ- 19:16-20:32,
शुभ- 21:48-23:04,
अमृत- 23:04-24:20,
चर- 24:20-25:36,
लाभ- 28:08-29:24,

आज 7 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 7 june)

1 मेष राशि :- आज के दिन आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर जूनियर आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे, इससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए नए आइडीयाज मिलेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 7 june)

2 वृष राशि :- आज के दिन व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घर वालों के साथ करेंगे। आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान कर लेंगे। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए दिन शुभ है। आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 7 june)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, उस काम की शुरुआत कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग आपके विरोधी थे वो लोग भी आपसे दोस्ती का हाँथ बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 7 june)

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आइियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 7 june)

5 सिंह राशि :- आज के दिन जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। रुपए पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। मां संतोषी की पूजा करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 7 june)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके अपने कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मन्दिर में फल का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 7 june)

7 तुला राशि :- आज के दिन किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 7 june)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनर शिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा महिलाओं के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 7 june)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। सुबह पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 7 june)

10 मकर राशि :- आज के दिन किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पंहुचा सकती है। जो लोग थोक विक्रेता हैं, उनको विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 7 june)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। घर में देशी घी का दीपक जलायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ब्लू है। (Aaj ka rashifal 7 june)

12 मीन राशि :- आज के दिन कला और साहित्य से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। अपने ईष्ट देव के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, धन लाभ होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – ह्वाइट है। (Aaj ka rashifal 7 june)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment