Aaj ka rashifal 21 june: आज वृष राशि को कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, व्यापार में आएगी तेजी आएगी

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 21 june)। आज का सुविचार… तकलीफों का दुख वही व्यक्ति उठाता है, जो जवाबदेही के लिए तैयार रहता है। जवाबदेही लेने वाला या तो जीतता है या फिर सीखता है। इसलिए अच्छा कार्य करने वाला कभी सम्मान का भूखा नहीं होता, क्योंकि उसका कार्य खुद उसे सम्मान का पात्र बना देता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग – 21-06-2025
अंतर्राष्ट्रीय योग-दिवस की शुभकामनाएं

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- दशमी 07:18:12, पश्चात-एकादशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 07 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- अश्विनी 19:49:19,
योग- अतिगंड 20:27:55,
करण- विष्टिभद्र 07:18:12, पश्चात-बव,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:14,
सूर्यास्त- 19:20:42,
दिन काल- 13:55:27,
रात्रि काल- 10:04:45,
चंद्रास्त- 15:03:11,
चंद्रोदय- 26:07:46,
राहू काल-08:54-10:39 अशुभ,
यम घंटा- 14:07-15:52 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:51 शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:22 तक,
गंड मूल- 05:25-19:49 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। शरीर में रोग होता है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 21 june)

शुभ- 07:10-08:54,
चर- 12:23-14:07,
लाभ- 14:07-15:52,
अमृत- 15:52-17:36,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 21 june)

लाभ- 19:21-20:36,
शुभ- 21:52-23:07,
अमृत- 23:07-24:23,
चर- 24:23-25:39,
लाभ- 28:10-29:25,

आज 21 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 21 june)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान-धर्म के कार्य में आपकी रुचि रहेगी और आर्थिक मामलों में आपको सजग रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ रिश्तों में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप यदि किसी से कोई वादा करें, तो बहुत ही सोच विचारकर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 21 june)

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी। आपका कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिसके कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आपको कोई काम करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 21 june)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आप कामकाज पर पूरा भरोसा बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं। घर परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 21 june)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने कोई जोखिम उठाया, तो उसमें समस्या हो सकती है। सामाजिक विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन प्रयास आपके रंग लाएंगे। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़ें। आप यदि कोई बात गुप्त रखेंगे, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 21 june)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का प्रेम और सहयोग बना रहेगा, लेकिन आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। बिजनेस में आपको कुछ जोखिम उठाना पड़े, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आप कोई बातचीत करें, तो उसमें पूरी विनम्रता बनाए रखें। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 21 june)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको बढ़ावा मिलेगा और आपको लेन-देन के मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेंदारी सौंपी जा सकती है। आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 21 june)

aaj ka rashifal

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने साथी से यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा गौर करना होगा, नहीं तो आपसे कामों में कोई गलती हो सकती है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 21 june)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं में ध्यान लगाएं और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कुछ समस्या खड़ी हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी से व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़ें। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान की किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – मैरून है। (Aaj ka rashifal 21 june)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। बिजनेस के कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा और आपको वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप सुख सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण बात किसी दूसरे से ना करें। बड़ों की सीख और सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी बात को लेकर बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 21 june)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। धर्म के कार्यों के प्रति आपका काफी रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी और आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके पिताजी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 21 june)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी से कोई वादा करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा और आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसके लिए आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिजनों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। यदि आप कोई जोखिम उठाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो बिल्कुल ना उठाएं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 21 june)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर काम करने के लिए रहेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। व्यापार पर आपका पूरा फोकस रहेगा, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 21 june)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment