पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 15 june)। आज का सुविचार… धन, दौलत, सुयश, खुशियां, सफलताएँ, सुखी परिवार होना हमारे अच्छे कर्मो का फल है और पीड़ा, दुख, बीमारियों, आफत, दुखी परिवार, रोना, हमारे ही बुरे कर्मों का फल है। भूतकाल में हमने जो किया था, उसका फल हमें अब मिल रहा है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 15-06-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- चतुर्थी 15:50:42, पश्चात-पंचमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 01 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- श्रवण 24:58:52,
योग- ऐन्द्र 12:18:11, पश्चात-वैधृति,
करण- बालव 15:50:42, पश्चात-कौलव,
सूर्य- वृषभ 06:43:04, पश्चात-मिथुन राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:17,
सूर्यास्त- 19:19:07,
दिन काल- 13:54:49,
रात्रि काल- 10:05:16,
चंद्रास्त- 08:45:33,
चंद्रोदय- 22:45:47,
राहू काल- 17:35-19:19 अशुभ,
यम घंटा- 12:22-14:06 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:50 शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:21 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 15 june)
चर- 07:09-08:53,
लाभ- 08:53-10:37,
अमृत- 10:37-12:22,
शुभ- 14:06-15:50,
रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 15 june)
शुभ- 19:19-20:35,
अमृत- 20:35-21:50,
चर- 21:50-23:06,
लाभ- 25:37-26:53,
शुभ- 28:09-29:24,
आज 15 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 15 june)
1 मेष राशि :- आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है इसलिए बेकार की बातों पर ध्यान ना दें। नौकरी पेशा जातकों का काम पर पूरा ध्यान देना आवश्यक होगा। व्यापारियों को योजनाओं से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी और आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता मजबूत होगी लेकिन अपने व्यवहार पर ध्यान दें और साथ काम करने वाले लोगों को भी महत्व दें। वैवाहिक जीवन में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 15 june)
2 वृष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा और अपने भीतर सकारात्मकता महसूस करेंगे। आपमें आकर्षण रहेगा, जो परिवार के सदस्यों को बात सुनने के लिए विवश करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी अच्छी होगी और खर्चे भी हल्के रहेंगे लेकिन आवश्यक कार्यों पर अधिक खर्च हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा और पार्टनर से दिल की बात कहेंगे। दांपत्य जीवन वालों को प्यार और रोमांस का मौका मिलेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 15 june)

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है और आप काम पर अच्छे से ध्यान देंगे तो आपके प्रयास रंग लाएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत सफल होगी और आपके पास धन का आगमन होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ वालों के प्रेम में वृद्धि होगी और सुख की प्राप्ति होगी। नया मोबाइल या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 15 june)
4 कर्क राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से किसी अधिकारी की मदद से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास बहुत कुछ कहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, बच्चों को लेकर जरूरी बातचीत कर सकते हैं। घरेलू काम के सिलसिले में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 15 june)

5 सिंह राशि :- आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। काफी दिनों से चली आ रही पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। काम-काज की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव अधिक रहेगा इसलिए बीच-बीच में आराम भी करें। व्यापारियों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कोई ऑर्डर भी मिल सकता है। लव लाइफ वालों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन बातचीत से स्थिति को संभालने की कोशिश करेंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 15 june)
6 कन्या राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और उनके साथ मिलकर भविष्य की कुछ बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। लव लाइफ वालों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तेज बुद्धि और समझदारी बहुत काम आएगी। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा मुनाफा मिल रहा है, दिनभर व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकार को समय पर टैक्स देते रहें अन्यथा सरकारी कार्रवाई हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 15 june)
7 तुला राशि :- आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आप पर काम का बोझ भी कुछ अधिक रहेगा इसलिए स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें अन्यथा बीमार पड़ने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में कड़ा रवैया अपनाना ठीक नहीं है। शांति से काम लें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने प्रिय के बारे में बात करेंगे। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने पर जोर देना सही रहेगा। बिजनेस में बड़े लोगों से संबंध बनेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 15 june)
8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। बेवजह की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगे तो फायदे में रहेंगे। लव लाइफ वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति को कविता लिखकर प्रपोज कर सकते हैं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन प्यार भरा रहेगा। जो लोग काम के सिलसिले में कार्यरत हैं, उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – ह्वाइट है। (Aaj ka rashifal 15 june)
- Read Also: Summer Vacation 2025: बच्चों की हो गई बल्ले-बल्ले, 30 तक बढ़ गई छुट्टी, एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल
9 धनु राशि :- आज के दिन आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। किसी पुराने मित्रों से बात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में किसी का ज्यादा बातूनी रवैया आपको परेशान कर सकता है। व्यापारियों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और योजनाओं की वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा वालों की मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 15 june)
10 मकर राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कुछ अटके हुए कार्य बन जाने से आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा और आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा और संतान के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय दे सकते हैं। लव लाइफ वालों को खुशखबरी मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और कोई शुभ समाचार मिलेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 15 june)
11 कुंभ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन का योग बनेगा, जिससे आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बैंक से कर्ज लेकर कोई नया काम करने का विचार करने की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और सभी सदस्य एक-दूसरे की मदद करेंगे। लव लाइफ वालों की किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। पिता के संपर्कों से आपका मनोबल मजबूत रहेगा, जिससे कार्य सफल होंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 15 june)
12 मीन राशि :- आज के दिन आप कुछ नया करना चाहेंगे। काम-काज को लेकर आपके इरादे सुबह से ही मजबूत रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। आमदनी अच्छी होने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। भाइयों के बीच रिश्ते अच्छे होंगे और किसी जरूरी कामकाज में एक दूसरे का साथ देंगे। किसी प्रियजन के आने से परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 15 june)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com