MP Mansoon Forecast: झुलसाती गर्मी और चुभती उमस के बीच मध्यप्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रेदश में जल्द ही मानसून पहुंचने वाला है। इसके बाद यह पूरे प्रदेश को तरबतर कर देगा। इस बार दक्षिणी पूर्वी जिलों से मानसून प्रवेश करेगा। इस बीच कल 15 जून को भी कई जिलों में बारिश होने और आंधी-तूफान चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में अब जल्द मानसून प्रवेश करने वाला है। यहां यह तय समय पर ही सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग माने तो अगले एक-दो दिन के भीतर मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि इस बार यह पूरे प्रदेश को तरबतर कर देगा। पिछले साल प्रदेश में 21 जून को मानसून आया था। इस बार मानसून का प्रवेश प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी जिलों से होगा। प्रवेश करने के 5-6 दिनों में ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।
20 जून तक पूरा प्रदेश होगा कवर (MP Mansoon Forecast)
इस साल मानसून के 15 जून के आसपास प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। वहीं 20 जून तक प्रदेश भर में मानसून सक्रिय होकर झमाझम बारिश कराएगा। इस बार प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, मंडला और सिवनी में सबसे अधिक बारिश होने का अनुमान है।
रविवार को इन जिलों में होगी बारिश (MP Mansoon Forecast)

- मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। झाबुआ और अलीराजपुर में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
- इसी तरह नीमच, मंदसौर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगौन और बालाघाट में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
- इनके अलावा बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, भोपाल, शाजापुर, आगरमालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, जबलपुर, पन्ना, मैहर, सतना, रीवा और मऊगंज में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- इसके साथ ही इन जिलों में वज्रपात होने और झंझावत या 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

आज ऐसा रहा प्रदेश भर का मौसम (MP Mansoon Forecast)
शनिवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी भोपाल में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई।
इंदौर, रायसेन में भी पानी गिरा। मंदसौर में ओले गिरे। आंधी के कारण उज्जैन के पास बेरछा और पीर अमरूद के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे कुछ ट्रेन प्रभावित हुई है। भोपाल से चलकर दाहोद जाने वाली 19340 गाड़ी को बीच में रोकना पड़ा। करीब एक घंटे ट्रेन रुकी रही। (MP Mansoon Forecast)
तापमान की यह रही स्थिति (MP Mansoon Forecast)
शनिवार को नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 44.7 डिग्री, नौगांव में 44.6 डिग्री, सतना में 43.1 डिग्री, सीधी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह, शाजापुर, टीकमगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, खंडवा, बैतूल और सागर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। (MP Mansoon Forecast)
- Read Also: Summer Vacation 2025: बच्चों की हो गई बल्ले-बल्ले, 30 तक बढ़ गई छुट्टी, एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com