Aaj ka rashifal 12 may: इन चार राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, खूब होगा धनलाभ, मिलेगी सफलता

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 12 may)। आज का सुविचार… मन और मकान को वक्त-वक्त पर साफ करते रहो। अक्सर मकान में बेमतलब का सामान और मन में बेमतलब की गलतफहमियां हो ही जाती है। इसलिए मन भर के जीयो मन में भर के मत जीयो।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 12-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- पूर्णिमा 22:24:50,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 29 वैशाख गते,
नक्षत्र- स्वाति 06:16:15, पश्चात-विशाखा,
योग- वरियान 29:51:36,
करण- विष्टिभद्र 09:14:29, पश्चात-बव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- तुला 26:26:25, पश्चात-वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:33:28,
सूर्यास्त- 19:01:48,
दिन काल- 13:28:19,
रात्री काल- 10:31:02,
चंद्रास्त- 05:54:35,
चंद्रोदय- 18:56:53,
राहू काल- 07:15-08:56 अशुभ,
यम घंटा- 10:37-12:18 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 19:02-21:09 तक,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 12 may)

अमृत- 05:33 – 07:15 शुभ,
काल- 07:15 – 08:56 अशुभ,
शुभ- 08:56 – 10:37 शुभ,
रोग- 10:37 – 12:18 अशुभ,
उद्वेग- 12:18 – 13:59 अशुभ,
चर- 13:59 – 15:40 शुभ,
लाभ- 15:40 – 17:21 शुभ,
अमृत- 17:21 – 19:02 शुभ,

रात्रि की चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 12 may)

चर- 19:02 – 20:21 शुभ,
रोग- 20:21 – 21:40 अशुभ,
काल- 21:40 – 22:58 अशुभ,
लाभ- 22:58 – 24:17 शुभ,
उद्वेग- 24:17 – 25:36 अशुभ,
शुभ- 25:36 – 26:55 शुभ,
अमृत- 26:55 – 28:14 शुभ,
चर- 28:14 – 29:33 शुभ,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 12 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 12 may)

चन्द्र- 05:33 – 06:41,
शनि- 06:41 – 07:48,
बृहस्पति- 07:48 – 08:56,
मंगल- 08:56 – 10:03,
सूर्य- 10:03 – 11:10,
शुक्र- 11:10 – 12:18,
बुध- 12:18 – 13:25,
चन्द्र- 13:25 – 14:32,
शनि- 14:32 – 15:40,
बृहस्पति- 15:40 – 16:47,
मंगल- 16:47 – 17:54,
सूर्य- 17:54 – 19:02,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 12 may)

शुक्र- 19:02 – 19:54,
बुध- 19:54 – 20:47,
चन्द्र- 20:47 – 21:40,
शनि- 21:40 – 22:32,
बृहस्पति- 22:32 – 23:25,
मंगल- 23:25 – 24:17,
सूर्य- 24:17 – 25:10,
शुक्र- 25:10 – 26:03,
बुध- 26:03 – 26:55,
चन्द्र- 26:55 – 27:48,
शनि- 27:48 – 28:40,
बृहस्पति- 28:40 – 29:33,

आज 12 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 12 may)

1 मेष राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में मेहनत से अधिक लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग हैं। आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। स्टूडेंट को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने को कुछ बेहतर फील महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको अधिक लाभ मिलने की संभावना है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 12 may)

2 वृष राशि :- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपका कोई छुपा टैलेंट लोगों को पता चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापार में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी काम के सफल होने से मानसिक सुकून मिलेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 12 may)

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करेंगे। नई कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं। सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको सेहतमंद और ऊर्जावान रखेंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी-पेशा वालों के काम की तारीफ की जाएगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 12 may)

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखेंगे। ऑफिस में अपना कार्य समय पर निपटा लेंगे। जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमे आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा। काम के दिए गए इंटरव्यू में सेलेक्शन हो सकता है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 12 may)

5 सिंह राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे काम करने के तरीकों में सुधार होगा। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं। मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। करियर-कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 12 may)

6 कन्या राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती है। करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे। काफी दिनों बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके प्रति लागाव बढ़ेगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। टीम वर्क में किया गया काम अवश्य सफल होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 12 may)

7 तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे। इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखेंगे, आपको फायदा मिलेगा। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने में कुछ समय बीतेगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। डॉक्टर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 12 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें। नौकरी और बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। परिवार के लोग साथ में समय बीताएंगे। लवमेट के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है किसी समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। नौकरी व्यापार से जुड़े जरूरी फैसले को टाल देना बेहतर रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – काला है। (Aaj ka rashifal 12 may)

9 धनु राशि :- आज के दिन आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, जिससे बाद में पछताना पड़े। बीती हुई पुरानी बातों को खुद पर हावी न होने दें। ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कुछ नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिनको आप आसनी से निपटा लेंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 12 may)

10 मकर राशि :- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बिजनेस में आस-पास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। छात्र अपनी तैयारी जमकर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 12 may)

11 कुंभ राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें। वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को कम न होने दें। असमंजस में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा करें। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। हर काम समय से पूरा होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 12 may)

12 मीन राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा मे अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। व्यापारियों को कोई ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – ऑफ ह्वाइट है। (Aaj ka rashifal 12 may)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment