मध्यप्रदेश अपडेट

Mousam Update: कम होगा भीषण गर्मी और लू का दौर, इन जिलों में होगी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Mousam Update: मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लगातार तीसरे दिन तापमान ने राज्य के कई हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया है। प्री-मानसूनी बारिश की रफ्तार धीमी होने से उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में लू और गर्म हवा का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि, रात के समय मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश देखने को मिली।

गर्मी का कहर Mousam Update

राज्य के 25 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख जिलों जैसे भोपाल (42.6), ग्वालियर (44.2), गूना (44.5), शिवपुरी (44), खजुराहो (43.6), नरसिंहपुर (43.2) और सागर (42.6) में भी तापमान ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया।

प्री-मानसूनी बारिश का धीमा असर Mousam Update

राज्य में अभी तक प्री-मानसूनी बारिश की गति धीमी है। बुधवार को पूरे दिन किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई, लेकिन रात के समय मौसम ने करवट ली। भोपाल समेत कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इंदौर में 1.5 मिमी, खरगोन में 1.8 मिमी, मंडला में 7.4 मिमी और बालाघाट में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम में संभावित बदलाव Mousam Update

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ जिलों में लू का अलर्ट अब भी जारी है। यानी राहत और खतरा दोनों साथ-साथ चलेंगे।

किन जिलों में लू का बरकरार? Mousam Update

ग्वालियर, शिवपुरी, गूना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर, नीमच, पन्ना, दमोह, राजगढ़ और नर्मदापुरम में लू चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में गर्म हवाओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान Mousam Update

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे आंशिक राहत मिल सकती है।

तीन दिन बाद तापमान में गिरावट Mousam Update

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि लू का असर कुछ जिलों में बना रहेगा, लेकिन बारिश की वजह से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। Mousam Update

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button