बड़ी खबरें

Ladli Behna : लाड़ली बहना योजना के बाद लाड़ली बहना एक्सप्रेस शुरू, आधा किराया ही लगेगा

Ladli Behna : बैतूल। भैंसदेही क्षेत्र के बस ऑपरेटर यादव बस सर्विस द्वारा शुरु की गई लाड़ली बहना एक्सप्रेस बस सेवा को बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने 14 नवम्बर को बस स्टैण्ड बैतूल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लाड़ली बहना एक्सप्रेस में स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं और महिलाओं को किराए में पचास फीसदी छूट मिलेगी।

Ladli Behna : लाड़ली बहना योजना के बाद लाड़ली बहना एक्सप्रेस शुरू, आधा किराया ही लगेगा

बैतूल विधायक ने लाड़ली बहना एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी, मुक्त कंठ से की इस पहल की सराहना

Ladli Behna : बैतूल। भैंसदेही क्षेत्र के बस ऑपरेटर यादव बस सर्विस द्वारा शुरु की गई लाड़ली बहना एक्सप्रेस बस सेवा को बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने 14 नवम्बर को बस स्टैण्ड बैतूल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लाड़ली बहना एक्सप्रेस में स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं और महिलाओं को किराए में पचास फीसदी छूट मिलेगी।

Ladli Behna : लाड़ली बहना योजना के बाद लाड़ली बहना एक्सप्रेस शुरू, आधा किराया ही लगेगा

इस अवसर पर बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने लाड़ली बहना एक्सप्रेस का संचालन शुरु करनें पर यादव बस सर्विस के संचालक की सराहना करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तीकरण के लिए एक मिशाल है। कार्यक्रम में बैतूल नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, यादव बस सर्विस भैसदेही के संचालक अमित यादव, गोविंद यादव सहित अन्य बस ऑपरेटर मौजूद रहे।

भैंसदेही-बैतूल के बीच लगेंगे 2-2 फेरे

लाड़ली बहना एक्सप्रेस का संचालन करने वाले यादव बस सर्विस भैंसदेही के संचालक अमित यादव ने बताया कि बैतूल विधायक की प्रेरणा से उन्होंने लाड़ली बहना एक्सप्रेस का संचालन भैंसदेही-बैतूल के बीच शुरु किया है। उक्त बस भैंसदेही-बैतूल के बीच प्रतिदिन दो-दो फेरे लगाएगी। श्री यादव ने बताया कि स्कूल-काॅलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा परिचय पत्र दिखाने पर और महिलाओं को लाड़ली बहना एक्सप्रेस में सिर्फ आधा किराया लगेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button