बैतूल अपडेट

Govansh ki taskari : कत्लखाने ले जा रहे 12 गोवंश कराए मुक्त, नहीं थम रही तस्करी

Govansh ki taskari : प्रदेश सरकार और पुलिस की गोवंश तस्करी पर सख्ती के लाख दावों के बावजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात राष्ट्रीय हिंदू सेना ने गोवंश तस्करी कर रही एक और गाड़ी पकड़ी है। इसमें 12 गोवंश भरे थे। गोवंश ले जा रहे तस्कर भागने में सफल हो गए।

Govansh ki taskari : कत्लखाने ले जा रहे 12 गोवंश कराए मुक्त, नहीं थम रही तस्करी
Govansh ki taskari : कत्लखाने ले जा रहे 12 गोवंश कराए मुक्त, नहीं थम रही तस्करी

Govansh ki taskari : बैतूल। प्रदेश सरकार और पुलिस की गोवंश तस्करी पर सख्ती के लाख दावों के बावजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात राष्ट्रीय हिंदू सेना ने गोवंश तस्करी कर रही एक और गाड़ी पकड़ी है। इसमें 12 गोवंश भरे थे। गोवंश ले जा रहे तस्कर भागने में सफल हो गए।

संगठन के तहसील गौरक्षा प्रमुख स्वप्रिल पवांर ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को रात्रि 3 बजे इस बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके मुताबिक एक पिकअप वाहन में सापना डैम के जंगल से गौवंश को भर कर महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी है।

इस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय गौ तस्करों को पकड़ने के लिए संगठन के सदस्यों को सूचित कर गाड़ी पकड़ने के लिए सक्रिय हुए। संगठन सदस्य लड्डू दवंडे ने बताया कि गोवंश से भरी गाड़ी को ग्राम जावरा में पकड़े जाने में सफलता हासिल की है। गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

ट्रैक्टर सड़क पर लगाकर पकड़ा (Govansh ki taskari)

गोवंश ले जा रही पिकअप को पकड़ने के लिए गांव की पुलिया पर ट्रैक्टर को आड़ा खड़ा किया गया था। जिसके बाद गोवंश से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा गया है। इस गाड़ी में 3 गौ तस्कर थे। वे गाड़ी को पकड़े जाने की संभावना देख कर गाड़ी से कूद कर फरार हो गए।

साईंखेड़ा पुलिस को दी सूचना

वरिष्ठ सहयोगी संदीप धौटे ने बताया कि गौवंश से भरी गाड़ी को पकड़ने की सूचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने साईंखेड़ा टीआई मुकेश ठाकुर को दी। पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक 8 गाय और 4 बैल भरे थे। गोवंश को चोटें भी है।

पहले भी पकड़ा चुकी गाड़ी (Govansh ki taskari)

इस गाड़ी को पूर्व में भी संगठन के सदस्यों ने गौवश तस्करी में 3 बार पकड़ कर पुलिस को सौंप कर गौवंश परिवहन एवं गौ तस्करी का मामला दर्ज बैतूल बाजार, शाहपुर और चोपना थाना में दर्ज करवाया था। उसके बावजूद यह गाड़ी आज पुन: पकड़ाई है। विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि गौवंश को उपचार के बाद गौशाला में सौंपा गया है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में साईंखेड़ा टीआई मुकेश ठाकुर, एसआई पूनम साहू, प्रधान आरक्षक विनय जायसवाल, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, प्रधान आरक्षक रविंद्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, आरक्षक कमलेश डेहरिया, संगठन से रितेश ताड़गे, महेंद्र कापसे, गुलाब कावड़कर, राजेश सनाठे, गुलू धोटे की मुख्य भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button