Betul Crime News : नाली के विवाद पर चली गई महिला की जान, पति और सास भी गंभीर

Betul Crime News : नाली के विवाद पर चली गई महिला की जान, पति और सास भी गंभीर
Betul Crime News : नाली के विवाद पर चली गई महिला की जान, पति और सास भी गंभीर

Betul Crime News : बैतूल। बैतूल ब्लॉक के ग्राम सेलगांव में निस्तार की नाली से बारिश का पानी निकालने को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में घायल एक महिला की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पति और सास का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम सेलगांव में बारिश का पानी निस्तार की नाली से निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि किशन धुर्वे और विजय धुर्वे ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में चम्पा, उसका पति संतोष, और उसकी सास सोमता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आईसीयू में कराया था भर्ती

इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चम्पा पत्नी संतोष उइके की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। चम्पा के पति संतोष पिता पंचम को भी गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, उसकी बुजुर्ग सास, सोमता पति पंचम, का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

पति की हालत भी गंभीर (Betul Crime News)

चंपा के पति संतोष की हालत भी गंभीर है। जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। सोमता का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों किशन धुर्वे और विजय धुर्वे के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था। चम्पा की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

जमकर चले थे डंडे-कुल्हाड़ी (Betul Crime News)

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद निस्तार की नाली से बारिश का पानी निकालने को लेकर हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कुल्हाड़ी और डंडों तक चल पड़े। इस हमले में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं एक की जान चली गई।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment