Monkey Viral Pic: तेंदुए से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा नन्हा बंदर, फिर आगे जो हुआ देखकर लोगों का माथा घूम गया
Monkey Viral Pic: Little monkey climbed a tree to save his life from a leopard, then what happened next left people's heads spinning
Monkey Viral Pic: जंगल में कब क्या हो जाए और कौन किस पर भारी पड़ जाए ये कहना बड़ा मुश्किल है। यहां हर दिन हर किसी को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कुछ जानवर होते हैं जो फुर्ती से अपने आप को बचा लेते हैं तो वहीं कुछ जानवर शिकारी का शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही एक तस्वीर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। जिसे देखने के बाद यकीनन आप समझ जाएंगे कि क्यों जंगल के जानकार तेंदुए को बेरहम शिकारी कहते हैं।
जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा नन्हा बंदर
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बंदर का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जबकि खूंखार तेंदुआ अपने पंजे से उस बंदर तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर में नन्हा बंदर मजबूती से पेड़ की डाली को पकड़कर लटका हुआ है, लेकिन तस्वीर बयां करने के लिए काफी है कि शायद बंदर उस खूंखार तेंदुए का शिकार बन गया होगा।
- यह भी पढ़ें: Today GK Question : राजा के राज्य में नहीं, माली के बाग में नहीं, फोड़ो तो गुठली नहीं, खाओ तो स्वाद नहीं!
देखें पोस्ट (Monkey Viral Pic)
Warning:
It might be a sad sight for many.
Filling their heart with sorrow.
But that’s when we see it from the monkey’s side.
For leopard, it’s critical part of its survival mechanism.
This is Nature. It doesn’t take sides.As Richard Dawkins says-
“………Nature is not… pic.twitter.com/PRAvJ5kUGt— Saket Badola (@Saket_Badola) May 24, 2024
- यह भी पढ़ें: Trending Viral Video: ऐसी टेक्नोलॉजी आपने कहीं नहीं देखी होगी, वीडियो देख उड़ जाएगा होश
लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
तस्वीर को देखने के बाद तमाम लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह पूरी तरह से गलत है। प्रकृति इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति क्रूर है…. !! लेकिन हाँ यह केवल एक ही पक्ष है… तीसरे ने लिखा- जैसा कि श्रीमद्भागवतम् में कहा गया है जीव जीवेशु जीवनम्… ये है भौतिक जगत की हकीकत, जीवित रहने के लिए हमें एक-दूसरे को खाना होगा।
- यह भी पढ़ें: Majedar Jokes : दूकानदार : बहन जी मैंने तो आपको दुकान की हर एक चप्पल दिखा दिया, अब तो एक भी नहीं बची… महिला…
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




