मध्यप्रदेश अपडेट

Loksabha Election 2024 : CM मोहन यादव का कांग्रेस को तंज – कांग्रेस तो पहले ही चुनाव से आउट हो चुकी हैं अब नोटा का क्या फायदा

Loksabha Election 2024: CM Mohan Yadav's taunt to Congress - Congress is already out of the elections, now what is the use of NOTA.

भोपाल। Loksabha Election 2024 मध्य प्रदेश समेत देश भर में इंदौर लोकसभा सीट चर्चा में है। वहीं राजभवन से बाहर निकले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से चर्चा पर बोले कि पेयजल और अनाज खरीदी पर चर्चा हुई है। बताया कि गर्मी को देखते हुए जल संकट की स्थिति ना हो। वहीं मतदान पर सीएम ने कहा कि अभी तक बेहतर तरीके से मतदान हुआ है। आखिरी चरण में मतदाताओं से वोट की अपील की है। अधिक से अधिक संख्या में वोट करें। मैं खुद कल उज्जैन में वोटिंग करूंगा।

Loksabha Election 2024 वहीं नोटा पर सीएम मोहन ने कहा कि इंदौर में उनके प्रत्याशी ही नहीं है। पहले ही मैदान छोड़कर कांग्रेस भाग गई है। दरअसल, इंदौर लोकसभा सीट पर काफी चर्चा हो रही है। इसकी वजह यह है कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी का अंतिम समय पर नामांकन वापस ले लिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही मानों पूरे देश भर में इंदौर चर्चा में बना हुआ है। कांग्रेस अपने प्रत्याशी अक्षय बम पर कई आरोप लगा रही थी, तो इसी बीच अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बीजेपी प्रत्याशी और कांग्रेस पर तंज कसा है।

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस पर सीएम मोहन यादव ने कहा “कांग्रेस नोटा दबाने की अपील करके लोकतंत्र का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का बच्चा घर से भाग जाता है, तो इसमें गलती किसकी है? वे आपके बच्चे हैं, आपको उनकी देखभाल करनी चाहिए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button