मध्यप्रदेश अपडेट

Aachar Sanhita Me Shadi : आचार संहिता का असर, विवाह के लिए भी लेना पड़ रही अनुमति, नहीं बजेंगे डीजे

Aachar Sanhita Me Shadi : Aachar Sanhita Me Shadi : बैतूल। लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का असर विवाह समारोह पर भी देखने को मिल रहा है। विवाह समारोह के साथ ही साउंड सिस्टम को बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के विवाह समारोह संपन्न हुआ और साउंड सिस्टम लगाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाह समारोह में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

Aachar Sanhita Me Shadi : बैतूल। लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का असर विवाह समारोह पर भी देखने को मिल रहा है। विवाह समारोह के साथ ही साउंड सिस्टम को बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के विवाह समारोह संपन्न हुआ और साउंड सिस्टम लगाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाह समारोह में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। एसडीएम कार्यालय में विवाह समारोह और साउंड अनुमति के लिए प्रतिदिन आवेदन आ रहे हंै और लोगों को अनुमति भी दी जा रही है। लेकिन, डीजे की अनुमति किसी को भी नहीं दी जा रही है। डीजे को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

इनका किया जा सकता उपयोग (Aachar Sanhita Me Shadi)

ढोल और सामान्य माइक का उपयोग विवाह समारोह में कर सकते हैं। विवाह समारोह के लिए बैण्ड बाजे, मैरिज लॉन की बुकिंग करने के साथ-साथ दुल्हा-दुल्हन को विवाह समारोह की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है।

मांगी जा रही यह अनुमतियां (Aachar Sanhita Me Shadi)

कोई साउंड सिस्टम लगाने की अनुमति मांग रहा है तो कोई बारात निकलने का समय मांग रहे हैं। विवाह समारोह के दौरान साउंड बजाने और सामान्य साउंड सिस्टम की अनुमति तो दी जा रही है, लेकिन इस बार विवाह समारोह के लिए डीजे के लिए बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जा रही है।

जनप्रतिनिधियों पर रहेगी नजर (Aachar Sanhita Me Shadi)

आचार संहिता में हो रहे विवाह समारोह में जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी की विवाह समारोह में आवाजाही पर प्रशासनिक अधिकारी नजर रखेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम हो या फिर सामूहिक कार्यक्रम, किसी तरह राजनैतिक पार्टी के घोषित प्रत्याशी या जनप्रतिनिधियों की एंट्री हो रही है तो ऐसे कार्यक्रम प्रशासन की नजर बनी रहेगी।

लगातार भ्रमण कर रही टीमें (Aachar Sanhita Me Shadi)

चुनाव को लेकर बनाई गई टीमें लगातार भ्रमण कर निगरानी रखना शुरू करेगी। आदर्श आचार संहिता के चलते जिले की सीमा में किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रैली, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। विवाह के लिए निकलने वाली बारात भी इस दायरे में आती है। यही कारण है कि विवाह से पहले अनुमति लेना जरूरी हो गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड विधान की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विवाह के लिए अनुमति जरुरी (Aachar Sanhita Me Shadi)

इस बारे में बैतूल एसडीएम राजीव कहार का कहना है कि विवाह समारोह के लिए अनुमति लेना अनिवार्य हो गया है। विवाह समारोह में लाउड स्पीकर, साउंड सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसकी भी अनुमति लेना होगा। डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विवाह समारोह की अनुमति के लिए आवेदन आना शुरू हो गए है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button