धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024 : इन राशियों की आज चमक जाएगी किस्मत, खूब बढ़ेगा कारोबार, पढ़ें आज का राशिफल

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

आज 14 फरवरी 2024, दिन मंगलवार का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। काम के मामले में आप किसी पर भरोसा न करें। पहले से काम के लिए अच्छा रहेगा। आपको बजट बनाकर चलना अच्छा रहेगा।

किसी अजनबी की बातों में ना आएं, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने आवश्यक कामों को लेकर ढील ना बरतें। अपने कामों को पूरा करने के लिए आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। व्यक्तित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

☀️2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों के साथ आप सम्मान बनाये रखें और सभी का भरोसा आप जितने में कामयाब रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

व्यापार में मजबूती आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होंगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप पारिवारिक मामलों में मनमर्जी चलाने से बचेंगे, उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।

☀️3 मिथुन राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। कारोबार कर रहे लोगों के किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ग्रे है।

☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है।

यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे, लेकिन इसे देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं।

परिजनों की सलाह पर चलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको अपने बचत की योजनाओ में धन लगाना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संवार पाएंगे। आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – आसमानी है।

☀️6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर काम के लिए रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। टीमवर्क के जरिए काम करके आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सबको साथ जोड़कर चलने की कोशिश भी आपकी कामयाब रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आप परेशान रहेंगे।

इसके लिए आप अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। किसी घर, मकान, दुकान की खरीदारी करने का सपना आपका पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। आप अपने रूटीन पर फोकस बनाए रखें, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे।

आपके आलस्य के कारण आपके काम में कुछ ढील हो सकती है, जिसके कारण आपके काफी काम लटक सकते हैं। आपको अपने आस-पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन उन्हें अपने कामों में ढील नहीं देनी है, नहीं तो उनकी तरक्की में रोक लग सकती है।

आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय ताजा करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपना प्रयास जारी रखें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ-बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी और सभी के साथ तालमेल बनाए रखें। आप आवेश में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने पद की गरिमा बनाए रखें। घर में लोगों से यदि रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी।

आपको किसी बड़ी उपलब्धि पर पूरा ध्यान देना होगा। लोगों के साथ आप विनम्रता बनाए रखें। आपके विभिन्न प्रयास पहले से बेहतर रहेंगे। आपका किसी भूमि, भवन और मकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आप किसी से सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने जीवन शैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी निवेश को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप अपने पिताजी से पूछकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी से वादा या वचन करें, तो उसे निभाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे और आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

☀️12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके रचनात्मक प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

साझेदारी में आप कोई काम बहुत ही सोच विचारकर करें। विभिन्न कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है और व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपके भावनात्मक रूप से रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 14 February 2024)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button