टेक/ऑटो

Samsung Galaxy XCover7: 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड सिक्यॉरिटी के साथ लॉन्‍च हुआ सैमसंग का ये फोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy XCover7: सैमसंग ने इंडिया में अपना धांसू स्मार्टफोन XCover7 Rugged को लॉन्च कर दिया है। Samsung की यह डिवाइस एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी और बेहतरीन फीचर्स से लैस है और किसी भी परिस्थिति में कार्य करने में बेस्‍ट है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 में 50MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा आता है। ये हैंडसेट स्टैंडर्ड एडिशन और एंटरप्राइजेज एडिशन दोनों में उपलब्ध है। आइए जानते है इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…..

Samsung Galaxy XCover 7 की कीमत (Samsung Galaxy XCover7)

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 7 (Samsung Galaxy XCover7) के स्टैंडर्ड एडिशन को देश में 27,208 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Enterprise Edition का दाम 27,530 रुपये है। यह फोन 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है। स्टैंडर्ड एडिशन पर कंपनी 1 साल जबकि एंटरप्राइज एडिशन पर दो साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इस स्‍मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहक Samsung.com या Samsung के EPP पोर्टल के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy XCover7: 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड सिक्यॉरिटी के साथ लॉन्‍च हुआ सैमसंग का ये फोन, जानें कीमत
Samsung Galaxy XCover7: 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड सिक्यॉरिटी के साथ लॉन्‍च हुआ सैमसंग का ये फोन, जानें कीमत

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स? (Samsung Galaxy XCover7)

स्मार्टफोन सैन्य-ग्रेड MIL-STD-810H प्रमाणित है, और IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है। यह किसी भी प्रकार की स्थिति में बिना किसी रूकावट के बेहतरीन परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। यह 6 nm ऑक्टा-कोर चिप के साथ आता है जो डाइमेंशन 6100+ SoC, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज (एक्सपेंडेबल) हो सकता है।

Samsung Galaxy XCover7: 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड सिक्यॉरिटी के साथ लॉन्‍च हुआ सैमसंग का ये फोन, जानें कीमत
Samsung Galaxy XCover7: 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड सिक्यॉरिटी के साथ लॉन्‍च हुआ सैमसंग का ये फोन, जानें कीमत

XCover7 सहज मल्टीटास्किंग और पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करता है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में इमर्सिव व्यूइंग के लिए 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.6-इंच FHD+ TFT स्क्रीन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 14-आधारित वन यूआई 6 पर काम करता है।

कैमरा के मोर्चे पर, सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 में 50MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इन्हें बारकोड और क्यूआर कोड स्कैनिंग के लिए अनुकूलित किया गया है, जो इन्हें व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए आदर्श बनाता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button