Plane Crashes in Mizoram: मिजोरम में आर्मी का प्लेन क्रैश, 6 सैनिक जख्मी, देखें वीडियो…

Plane Crashes in Mizoram: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में म्यांमार (Myanmar) के विद्रोहियों के हमले से बचकर भागे सैनिकों को लेने आया प्लेन मिजोरम में क्रैश हो गया। यह हादसा मिजोरम के लेंगपुई एयपोर्ट पर हुआ है। लैंडिग के समय प्लेन रनवे से फिसलकर खाईं में गिर गया। इसकी वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और 12 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Plane Crashes in Mizoram)
आपको बता दें कि सैकड़ों की संख्या में म्यांमार के सैनिक दो दिन पहले सीमा पार करके मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आए थे। क्योंकि इनके कैंपों पर अराकान आर्मी (AA) के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया गया था। म्यांमार में विद्रोहियों और म्यांमार की सेना के बीच लड़ाई चल रही थी। विद्रोही भारी पड़े तो वहां से करीब 100 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आ गए थे। उन्हें वापस ले जाने के लिए ये प्लेन आया था, जो एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। (Plane Crashes in Mizoram)
यहां देखें प्लेन क्रैैैश का वीडियो…
#BreakingNews
🇲🇲Burmese Army Plane Crash landing at #Mizoram
14 onboard atleast 6 !njured 😱
aircraft was scheduled to pick up Myanmar soldiers fr Lawngtlai dist #groww #ICICIBank #KunoNationalPark #Earthquake Mumbai #Emergency #ParakramDiwas #Cipla #KanganaRanaut Taj Mahal pic.twitter.com/iCxEUvVwJE— Daphi (@Dafi_syiemz) January 23, 2024

सात दिन पहले ही कर लिया था कब्जा (Plane Crashes in Mizoram)
पश्चिमी म्यांमार में अराकान आर्मी के विद्रोहियों ने सात दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने एक जिले पर कब्जा कर लिया है। यह भारतीय सरहद के नजदीक है। पिछले साल अक्टूबर से म्यांमार की सेना के खिलाफ जातीय विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अराकान आर्मी ने चिन स्टेट के पालेतवा शहर पर कब्जा कर लिया है। इसने टेलीग्राम पर बताया था कि पूरे शहर में सेना का भी कैंप नहीं बचा है।
- Also Read: IAS Transfer 2024 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें सूची
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




