Winter Health Tips: ठंड के मौसम में हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूर पिएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, मिलेगी सर्दी-जुकाम से राहत

Winter Health Tips: सर्दियों में अक्सर मौसम बदलते रहता है जिस कारण से लोगों को सर्दी, जुकाम व बुखार (cold, flu and fever) आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और कई मौसमी बीमारियां भी होती हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक काढ़ा मौसमी बीमारियों से जल्दी छुटकारा दिलाने में हमारी सहायता करता है। काढ़ा शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। काढ़े का सेवन करने से शरीर पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।
बता दें कि काढ़ा एक आयुर्वेदिक घरेलू उपाय है, जो कई जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है। यह मिश्रण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने का सबसे सस्ता घरेलू उपाय है। तो आइए जानते हैं काढ़ा पीने के फायदे (Winter Health Tips)…
त्रिकुट चूर्ण का काढ़ा पीने के फायदे (Winter Health Tips)
त्रिकुट चूर्ण के सेवन से पेट की गैस, अपच और आव की दिक्कत दूर हो जाती है। खांसी और कफ में यह आपको आराम देता है। दमा के मरीजों के लिए ये किसी रामबाण के जैसे काम करता है। इसके साथ यह बवासीर के मरीजों पर भी कारगर साबित होता है। यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ यह आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इससे आपको मौसमी संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। काढ़ा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में सहायक है। यह सर्दी, खांसी और गले की खराश को ठीक करता है।
ऐसे बनाएं त्रिकुट चूर्ण काढ़ा (Winter Health Tips)
यह चूर्ण खरीदने के लिए आपको बाजार में जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर भी आराम से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सौंठ, पीपल और काली मिर्च की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका चूरन बना लें। आप पीपल और काली मिर्च की मात्रा को थोड़ा कम भी रख सकते हैं। इस चूर्ण का सेवन शहद और पानी के साथ करें। (Winter Health Tips)
गिलोय का काढ़ा (Winter Health Tips)
किसी भी तरह के बुखार में कारगर होता है गिलोय का काढ़ा। गिलोय के करीब एक फुट लंबे तने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें नीम की पत्तियों के 5.7 डंठल, 8-10 तुलसी की पत्तियां और करीब 20 ग्राम काला गुड़ के साथ एक गिलास पानी में खौलाकर कर सेवन करें। (Winter Health Tips)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




