खेती किसानी

Gopashtami 2023 : गौमाता कृषि अर्थव्यवस्था की आधार; गोपाष्टमी पर भारत भारती गौशाला में हुआ गौपूजन

Gopashtami 2023: Cow is the basis of agricultural economy; Cow worship took place in Bharat Bharti Gaushala on Gopashtami.

Gopashtami 2023 : गौमाता कृषि अर्थव्यवस्था की आधार; गोपाष्टमी पर भारत भारती गौशाला में हुआ गौपूजन
Gopashtami 2023 : गौमाता कृषि अर्थव्यवस्था की आधार; गोपाष्टमी पर भारत भारती गौशाला में हुआ गौपूजन

Gopashtami 2023 : बैतूल। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर भारत भारती गौशाला में सैकड़ों गौ श्रद्धालुओं ने गौमाताओं का पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, अध्यक्ष रामदास यादव, विशेष अतिथि बुधपाल सिंह ठाकुर, मुकेश खंडेलवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, राजन पुरी, श्यामराव बारंगे, संस्था सचिव मोहन नागर ने गौशाला की वंशी गाय की पूजा की।

इसके पश्चात समारोह में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायों की विधिवत आरती कर उन्हें गोग्रास दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने कहा कि भारत भारती गौशाला गौपालन व जैविक कृषि का प्रशिक्षण केन्द्र है। यहां गौ आधारित कृषि को लेकर अनेक आयामो का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु है। अगर गाय समाप्त हुई तो अनेक जीव श्रंखलाएँ समाप्त हो जाएगी।(Gopashtami 2023)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि गया आयु, प्राण, ओज, तेज आदि अष्ट सिद्धियों की दाता है। श्री कृष्ण भगवान ने हजारों वर्ष पूर्व हमे गौपाल करना सिखाया था। उसी परम्परा में गोपाष्टमी जैसे उत्सव समाज मे मनाये जाते हैं। उन्होंने गाय को कृषि व्यवस्था की धुरी बताते हुए कहा कि हमें गौपालन की ओर पुन: आना होगा।(Gopashtami 2023)

कार्यक्रम में गौपालन करने वाले आसपास के ग्रामों के गौसेवकों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य जितेंद्र परसाई, मुकेश दवंडे, फूलचन्द बारस्कर ने किया।(Gopashtami 2023)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button