Betul News : मुलताई में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति; माँ ताप्ती ब्रिगेड के सदस्यों ने की ताप्ती कुंड की सफाई
Betul News : Appointment of Women Congress Committee Presidents in Multai; The members of Maa Tapti Brigade cleaned Tapti Kund

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul News : पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल की अनुशंसा एवं विधायक तथा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की सहमति पर जिला महिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पेंद्राम द्वारा मुलताई विधानसभा के ब्लाक मुलताई (ग्रामीण), दुनावा, प्रभात पट्टन एवं मासोद में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
मुलताई (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर श्रीमती ललिता झाड़े, दुनावा ब्लाक अध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुशिला बारंगे, प्रभात पट्टन ब्लाक अध्यक्ष के पद पर श्रीमती इंदिरा कर्मे तथा मासोद ब्लाक अध्यक्ष के पद पर श्रीमती पद्मा ठाकुर को नियुक्त कर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे एवं जिला महिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पेंद्राम द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुलताई विधान सभा में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति होने से सशक्त बेटी, समृद्ध नारी अभियान में तेजी आएगी।
- Also Read : Immunity for Longevity : इस तरह मजबूत करें इम्यूनिटी सिस्टम, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार, दवाओं का बचेगा पैसा
इनकी नियुक्ति पर पार्षद श्रीमती नीतू सिंह परमार, राजरानी परिहार, निशा भारती, सुनिता यादव, निर्मला उबनारे, अंजली शिवहरे, वंदना साहू, नीता दुबे, सुमन दुबे, सीमा सोनी, बेबीनंदा साहू, ललिता ठाकुर, सुनिता देशमुख, संजू बारंगे, किरण बारंगे, सोनी बिंझाड़े पूर्व सरपंच, सुनिता बारंगे, माधुरी साहू, गीता कड़वे, साधना देशमुख, सालू राय सहित मुलताई विधान सभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।

विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में चला माँ ताप्ती स्वच्छता अभियान
सतत 8 वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ ताप्ती ब्रिगेड मुलतापी के सदस्यों द्वारा विधायक सुखदेव पांसे के साथ मिलकर माँ ताप्ती स्वच्छता अभियान के तहत आज प्रातः ताप्ती कुंड की सफाई की गई।
- Also Read : Longest Day Of The Year : बुधवार को रहेगा साल का सबसे लंबा दिन, गुरुवार से दक्षिणायन हो जाएंगे सूर्यदेव
संगठन के सदस्य पवन पाठेकर, मोहित साहू , गगन बारस्कर, कुणाल बावने, सौरभ कड़वे, स्वास्तिक दुबे ने बताया कि सफाई अभियान में बड़ी संख्या में पालीथिन और पूजन सामग्री निकाली गई। कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे ने बताया कि उक्त स्वच्छता अभियान के तहत सप्ताह भर कुंडों व सरोवर की सफाई की जावेगी। साथ ही आमजन को भी कुंड व सरोवर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जावेगा। इस अवसर पर लगभग 2 ट्रॉली मलबा निकालकर श्रमदान किया गया। श्रमदान करने वालों में नपा उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, पार्षद सुरेश पौनिकर, नितेश साहू, यशवंत बोड़खे, टीनू मिश्रा आदि शामिल रहे।



