मनोरंजन अपडेट

Viral Chutkule: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए, मैं कब से वेट कर रही हूं, बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था….

Viral Chutkule, Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your friends, Best Jokes 2023, chutkule,

Viral Chutkule: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए, मैं कबसे वेट कर रही हूं, बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था....
Source: Credit – Social Media

Viral Chutkule: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Chutkule) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Viral Chutkule)

Funny Jokes in Hindi : पत्नी- चलो ना जी आज कोई डरावनी फिल्म देखते है। पति ने कुछ ऐसा बोला जिसको पढ़कर... हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप

गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए?
मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां

पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं…?
दादी- मुझसे बातें कर ले…!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली…?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे…
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे…
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे…
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे…
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे…
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी… वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) – तू जा… टीवी ही देख ले…

जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति – जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति – समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी…

पिंटू- चिंटू से… ये Ford क्या है?
चिंटू – भाई गाड़ी है…गाड़ी..!
पिंटू – तो फिर, ये Oxford क्या है…?
चिंटू – सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी…
Oxford बोले तो बैलगाड़ी…!

मजेदार चुटकुले/फनी जोक्‍स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button