मनोरंजन अपडेट

Gadar 2 Teaser : ‘दामाद है वो पाकिस्तान का, दहेज में लाहौर ले जाएगा’, यहां देखिए ‘गदर 2’ का धांसू टीजर

Gadar 2 Teaser, Gadar 2, 'Gadar 2' teaser, Gadar 2 Teaser 2023, Gadar 2 full movie 2023, Gadar 2 full movie, Gadar 2 Teaser full movie, Gadar 2 Teaser full movie 2023, gadar 2 release date, gadar 2 release date 2023, gadar 2 collection, gadar 2 movie, gadar 2 full movie, gadar 2 shooting location, gadar 2 villain name,

Gadar 2 Teaser : 'दामाद है वो पाकिस्तान का, दहेज में लाहौर ले जाएगा', यहां देखिए 'गदर 2' का धांसू टीजर
Source: Credit – Social Media

Gadar 2 Teaser : गदर 2 का टीजर एक्‍शन और इमोशंस से भरा है, जिसको देखते ही दर्शक भौंचक्‍के हो गए। टीजर को देखते ही दर्शकों ने इस फिल्‍म को ब्‍लॉकबस्‍टर बताया। लोग इस मूवी के ट्रेलर की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह फिल्‍म सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है़।

गदर 2 का टीजर देखकर दर्शक काफी उत्‍साहित दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल के चाहने वाले इस टीजर के दीवाने हो गये हैं।इस टीजर में सनी का गुस्‍सा और प्‍यार दोनों ही देखने को मिलता है। यह फिल्‍म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

गदर 2 का टीजर रिलीज (Gadar 2 Teaser)

गदर 2 मूवी की कहानी वर्ष 1971 पर आधारित है। टीजर के शुरू होते ही एक भारी भरकम आवाज सुनाई देती है “इसको नारियल दो, टीका लगाओ, वरना दहेज में लाहौर ले जाएगा…।” ये डायलॉग बताता हैं कि तारा सिंह पाकिस्‍तान में घुसने वाला है। वहीं पाकिस्‍तान भारत को तबाह करने का आंदोलन चलाने की सोच रहा है। इसी वक्‍त तारा सिंह एक धमाकेदार एंट्री होती है।

जहां गदर एक प्रेम कथा में सनी पाजी गदर मचाने के साथ हैडपंप को उखाड़ कर फेंक देता है, वहीं इस मूवी में वह गदर 2 में एक पहिया फेंककर दुश्मनों के छक्‍के पंजे छुड़ा देता हैं।

वहीं टीजर के अंत में तारा सिंह का इमोशन से भरा चेहरा देखने को मिला है।

यहां देखे टीजर (Gadar 2 Teaser)

दर्शकों को पसंद आया गदर 2 का टीजर (Gadar 2 Teaser)

गदर 2 मूवी के निर्देशक अनिल शर्मा है। गदर 2 मूवी में गदर- एक प्रेम कथा वाले ही कलाकरों को लिया गया हैं, किन्‍तु विलेन अमरीश पुरी अब हमारे बीच नहीं रहे। इसलिए उनके स्‍थान पर विलेन का रोल मनीष वाधवा कर रहे हैं। इस मूवी में सकीना और तारा सिंह की जोड़ी फिर देखने को मिलेंगी।

वहीं इस टीजर के रिलीज होने के पहले ही वर्ष 2001 में आई गदर- एक प्रेम कथा को सिनेमाघरों में 9 जून को री-रिलीज किया। इतने सालों के बाद भी दर्शकों के द्वारा इस मूवी को काफी पंसद किया जा रहा है। गदर- एक प्रेम कथा ने जहां 2001 में कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे, वहीं अब तारा सिंह 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकार्ड और कमाई करेगा, यह 11 अगस्त को मूवी के रिलीज के बाद ही देखने को मिलेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button