मनोरंजन अपडेट

Park Soo Ryun Death : मशहूर एक्‍ट्रेस का 29 साल की उम्र में निधन, इंडस्‍ट्री में शोक, परिवार दान करेगा शरीर के अंग

Park Soo Ryun Death, Park Soo Ryun, Soo Ryun Died, Actress Died, Popular Korean drama actress Park Soo Ryun, Death Park Soo Ryun, Korean actress Park Soo Ryun, park soo ryun instagram, park soo ryun wikipedia, park soo ryun drama list, park soo ryun dramas, snowdrop, park soo ryun movies and tv shows, park soo ryun shows, park soo ryun dramas list, Korean actress Park Soo Ryun

Park Soo Ryun Death : मशहूर एक्‍ट्रेस का 29 साल की उम्र में निधन, इंडस्‍ट्री में शोक, परिवार दान करेगा शरीर के अंग
Park Soo Ryun Death : दुनिया की जानी मानी फिल्‍म अभिनेत्री पार्क सू रयून (Park Soo Ryun) का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। वह सीढियों से नीचे गिरकर घायल हुई थी। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरों ने उन्‍हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्‍हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने अभिनेत्री के शरीर के अंग दान करने की बात भी कही है। पार्क सू रयून (Park Soo Ryun) की मौत के बाद से पूरे दुनिया में फैले उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे है। एक्ट्रेस को एक दिन बाद ही जेजू आइलैंड में परफॉरमेंस देनी थी। पार्क सू रयून के यूं जाने से कोरियन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस भी गमगीन हैं।

शरीर के अंग डोनेट कर रहे पेरेंट्स (Park Soo Ryun Death)

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पार्क सू रयून (Park Soo Ryun) को ब्रेन डेड घोषित करने के बाद उनके परिवार ने शरीर के अन्‍य अंग दान करने का निर्णय लिया है। Soompi की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मां ने कहा, ‘सिर्फ उसका दिमाग मरा है। उसका दिल अभी भी धड़क रहा है। दुनिया में कोई तो जरूर होगा जिसको ऑर्गन्स की सख्त जरूरत होगी। उसके माता-पिता होने के नाते हमें ये सोचकर ज्यादा खुशी होगी कि उसका दिल किसी और के पास है और धड़क रहा है।’

Park Soo Ryun Death : मशहूर एक्‍ट्रेस का 29 साल की उम्र में निधन, इंडस्‍ट्री में शोक, परिवार दान करेगा शरीर के अंगये थीं पार्क सू रयून?

साल 2018 में Il Tenore से अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पार्क सू रयून की पहचान पूरी दुनिया में थी। उन्हें फाइन्डिंग मिस्टर डेस्टनी, द डेज वी लव्ड, सिद्धार्थ संग अन्य म्यूजिकल में देखा गया. कोरियन शो ‘स्नोड्रॉप’ में उन्होंने काम किया था। इसी शो ने उन्हें पहचान दिलवाई। अपने रोल के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि भले ही उनका रोल शो में काफी छोटा था, लेकिन फिर भी उनका काफी ख्याल सेट पर रखा गया। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई थी कि एक्टर Jung Hae के साथ उन्हें दोबारा काम करने का मौका मिलेगा।

पार्क सू रयून के पार्थिव शरीर को Gyeonggi Provincial Medical Center के सुवोन अस्पताल में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 13 जून को किया जा रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button