Dulhe Ki Pitai Ka Video : शादी में दुल्हे ने मांग ली मोटरसाइकिल, ससुर जी ने चप्पलों से कर दी धुनाई! देखें वीडियो
Dulhe Ki Pitai Ka Video, Shadi Ka Video, Man Beating Groom With Slipper, Watch Video, Dulhe Ki Pitai,

Dulhe Ki Pitai Ka Video, Shadi Ka Video, Man Beating Groom With Slipper : दहेज एक सामाजिक बुराई है। दहेज के कारण महिला घरेलू हिंसा का शिकार होती रही है। दहेज वह है जो लड़की के परिजन शादी में नगद या वस्तु के रूप में देते हैं। सरकार ने दहेज प्रथा रोकने के लिए और बालिकाओं के उत्थान के लिए कई कानून और योजनाएं चला रही है। लोगों को दहेज देने और लेने की प्रथा को बंद करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जागरूकता का ही परिणाम है कि यह प्रथा अब धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है, लेकिन देश के कई इलाके आज भी ऐसे हैं, जहां दहेज लिया जाता है। सोशल मीडिया पर दहेज से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दूल्हा शादी के मंडप में ससुर जी से मोटरसाइकिल मांगने की गुस्ताखी कर बैठता है। इसके बाद जो होता है इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा मोटरसाइकिल मांगता है फिर ससुर जी नाराज होकर हाथ में चप्पल लिए दूल्हे की धुनाई करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही पिटाई शुरू होती है दूल्हा माफी मांगने लगता है।
क्या है इस वायरल वीडियो में?
इस वीडियो को पूर्व आईपीएस अधिकारी (@ipsvijrk) ने साझा करते हुए लिखा – दहेज का विरोध करें, परन्तु इस तरीक़े का समर्थन नहीं! इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स दूल्हे का गिरेबान पकड़े उसे चप्पल दिखा रहा है। एक प्वाइंट के बाद तो वह उसे चप्पल से पीट भी देता है। इसके साथ ही वह कहते सुनाई देता है कि हम जमीन बेच के तुमको मोटरसाइकिल दिलाए…। इस बीच कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं, और महिलाएं पारंपरिक गीत गाने लगती है। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगता है।
यहां देखें वीडियो (Dulhe Ki Pitai Ka Video)
वाह ससुर जी…दामाद जी ने मोटरसाइकिल क्या मांगी, पिल पड़े चप्पल उतारकर….आनंद लीजिए पर दहेज नहीं….. @mmanishmishra @sanjayjourno @Shailendra_Mona pic.twitter.com/WQdOtojc5r
— manoj pamar (@ManojPamar) May 8, 2023
(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।)
वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



