Today Rashifal, Panchang 4 May 2023: इन राशि वालों का भाग्योदय करेंगे गुरु, इन्हें संभलने की जरूरत, जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal, Panchang, आज का पंचांग, aaj ka panchang in hindi 2023 today, kal ka panchang, आज का पंचांग तिथि,

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचाग, 04 मई 2023
▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
ॐ श्री गणेशाय नमः
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- चतुर्दशी 23:43:33,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 21 वैशाख गते,
नक्षत्र- चित्रा 21:34:12,
योग- वज्र 10:34:53, तत्पश्चात-सिद्धि,
करण- गर 11:50:51, तत्पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- कन्या 09:19:14, तत्पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:39:36,
सूर्यास्त- 18:56:37,
दिन काल- 13:17:01,
रात्री काल- 10:42:11,
चंद्रोदय- 17:43:32,
चंद्रास्त- 29:11:59,
राहू काल- 13:58-15:37 अशुभ,
यम घंटा- 05:40-07:19 अशुभ,
अभिजित – 11:52 – 12:45 शुभ,
दिशा शूल – दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।विशेष :- आज चतुर्दशी एवं
पूर्णिमा तिथि के दिन स्त्री-सहवास एवं तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
- Also Read : Baby Elephant Viral Video: वायरल हुआ बेबी एलिफेंट का क्यूट पोज, छिपने के अंदाज ने बनाए लाखों दीवाने
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 05:40-07:19,
चर- 10:38-12:18,
लाभ- 12:18-13:58,
अमृत- 13:58-15:37,
शुभ- 17:17-18:57,
रात्री की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 18:57-20:17,
चर- 20:17-21:37,
लाभ- 24:18-25:38,
शुभ- 26:58-28:19
अमृत- 28:19-29:39,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 05:40 – 06:46,
मंगल- 06:46 – 07:52,
सूर्य- 07:52 – 08:59,
शुक्र- 08:59 – 10:05,
बुध- 10:05 – 11:12,
चन्द्र- 11:12 – 12:18,
शनि- 12:18 – 13:25,
बृहस्पति- 13:25 – 14:31,
मंगल- 14:31 – 15:37,
सूर्य- 15:37 – 16:44,
शुक्र- 16:44 – 17:50,
बुध- 17:50 – 18:57,
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 18:57 – 19:50,
शनि- 19:50 – 20:44,
बृहस्पति- 20:44 – 21:37,
मंगल- 21:37 – 22:31,
सूर्य- 22:31 – 23:24,
शुक्र- 23:24 – 24:18,
बुध – 24:18 – 25:11,
चन्द्र – 25:11 – 26:05,
शनि- 26:05 – 26:58,
बृहस्पति- 26:58 – 27:52,
मंगल- 27:52 – 28:45,
सूर्य- 28:45 – 29:39,
- Also Read :Roti Hacks : गूंथा हुआ आटा नहीं पड़ेगा काला, बस इस तरह करें स्टोर, रोटी भी बनेगी फूली और सॉफ्ट
आज का राशिफल (Today Rashifal)
मेष राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। अधिकारियों से बात करते समय शब्दों को बहुत ही तोलमोल कर बोलें तो बेहतर रहेगा। आप अपनी मीठी वाणी के कारण अपने सभी कार्यों को पूरा कराने में कामयाब होंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने वरिष्ठो से बातचीत करेंगे। आफिस में बाॅस को नाराज न करें।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
वृषभ राशि :- आज का दिन जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे, जिससे आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। धन का आगमन हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे, फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। भाई, बहनों के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। बिजनेस से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। माताजी से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने तथा खानपान में उचित अनुचित का ध्यान रखें। कठिन परिश्रम से कामयाबी मिलेगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में कामयाब रहेंगे। भाई की सहायता से आप अपने कारोबार के अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।
शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। छोटे व्यापारी भी व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे। आप किसी नए व्यापार को भी करने की योजना बनाएंगे, जो आप अपने मित्रों के साथ साझेदारी में करेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। निवेश से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
सिंह राशि :- आज का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने उन लोगों से भी बात करेंगे, जिनसे आप पहले बात नहीं किया करते थे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग खुश नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। सभाओं को संबोधित करने का भी मौका मिलेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आप अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, लेकिन ऑफिस में कार्यभार भी बढ़ेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाते समय अपने सामान की सुरक्षा रखें।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
तुला राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी। आपके सहयोगी आपको किसी के लिए अपशब्द बोलकर गुस्सा दिला सकते हैं, क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। थोड़ी बहुत समस्या आएंगी, अंत में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका मिश्रित रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के झगड़े से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। मानसिक रूप से प्रसंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपके जो कानूनी कार्य काफी लंबे समय से चल रहे थे, वह समाप्त होंगे। आस पड़ोस में हो रहे भजन कीर्तन में आप सम्मिलित होंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
धनु राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। छोटे व्यापारियों को भी व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शाम का समय आप अपने माता-पिता के साथ व्यतीत करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। भाई, बहनों में चला आ रहा मनमुटाव समाप्त होगा।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
मकर राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर किसी नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। नौकरी कर रहे जातकों को अपने पद में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। आपको नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सीनियर तारीफ करेंगे। गृह निर्माण संबंधी कोई कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें धन अधिक खर्च होगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे जातक नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम करने की भी योजना बनाएंगे, जिससे आय में बढ़ोतरी हो सके।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
मीन राशि :- आज का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है। गृह निर्माण संबंधी रूके कार्य में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र में धन लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आक्समिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सेहत कुछ नरम गरम रह सकती हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य होगा, जिससे आप व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। अपनी संतान पर आपको गर्व महसूस होगा।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
सुविचार
“किमत्र बहुनोक्तेन शास्त्रकोटि शतेन च।
दुर्लभा चित्त विश्रान्तिः विना गुरुकृपां परम्॥”
भावार्थ : बहुत कहने से क्या ? करोंडो़ शास्त्रों से भी क्या ? चित्त की परम् शांति, गुरु के बिना मिलना दुर्लभ है। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही



