fun with betul update: हम आपको हंसाने और लोटपोट करने लाए है, फनी जोक्स और चुटकुले
fun with betul update: we have brought you funny jokes and chutkule to make you laugh and laugh

fun with betul update: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है|(fun with betul update)

डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए.
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।

Offline रहता हूं तो सिर्फ दाल, रोटी, नौकरी एवं
परिवार की ही चिंता रहती है
Online होते ही
धर्म, समाज, राजनीती, देश, विश्व
और पूरे ब्रह्माण्ड की चिंताए
होने लगती है
आम भारतीय नागरिक
———
ये वो दौर है जनाब
जहां इंसान गिर जाये तो
हँसी निकल जाती है
और मोबाईल गिर जाये तो
जान निकल जाती है

एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं…!
.
.
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है…!!!

जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो
पिंटू– क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।

साली- जीजा जी आप अगले जन्म में क्या बनोगे
जीजा जी –मैं तो काॅकरोच बनूंगा !
साली- काॅकरोच क्यों बनना चाहते हो
जीजा जी- क्योंकि तेरी बहन सिर्फ काॅकरोच से डरती है…
उसके बाद साली साहिबा ने ये बात अपने दीदी को बता दी।
फिर जीजा जी चार दिन से बिस्तर पर हैं



