MP Tourism : उज्जैन जाए तो जरूर घूमें आस-पास की यह खूबसूरत लोकेशन, प्राकृतिक नजारा देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

MP Tourism: If you go to Ujjain, definitely visit this beautiful location nearby, you will be mesmerized by the natural view

MP Tourism : उज्जैन जाए तो जरूर घूमें आस-पास की यह खूबसूरत लोकेशन, प्राकृतिक नजारा देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
Source – Social Media

MP Tourism : मध्य प्रदेश देश के बीचोबीच स्थित है यहां पर पर्यटन से जुड़े कई प्राकृतिक जगह है, जहां पर हर साल लाखों-करोड़ों लोग घूमने जाते हैं। उज्जैन धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर अनेकों मंदिर है, जहां घूमने के लिए आपको 2 से 3 दिन लग जाते हैं। अब यदि कभी आप उज्जैन जाए तो जरूर उसके आसपास स्थित 4 लोकेशन घूमे। आपको यहां का प्राकृतिक और ऐतिहासिक नजारा हमेशा याद रहेगा। चलिए जानते हैं यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में…

MP Tourism उज्जैन के आसपास घुमने की जगहें

MP Tourism : उज्जैन जाए तो जरूर घूमें आस-पास की यह खूबसूरत लोकेशन, प्राकृतिक नजारा देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
Source – Social Media

रालामंडल मंडल

अगर आप मध्यप्रदेश में है तो इंदौर के रालामंडल वाइल्डलाइफ सेंचुरी का दीदार करने जरूर जाए। यहां पर आपको घूमने के लिए लिहाजे से काफी ज्यादा सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। यह समुद्र तल से लगभग 700 से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर आपको कई प्रवासी पक्षियों का घर भी मिल जाएगा। आप यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ठंडी हवाओं में घूमने का आनंद ले सकते हैं। यह जगह इन दिनों सैलानियों की पसंद बना हुआ है। आप यहां पर सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक घूमने के लिए जा सकते हैं।

Source – Social Media

देवास

देवास महाकाल की नगरी के आसपास पड़ने वाला सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कई सारी जगह मौजूद है। साथ ही आप यहां पर कावड़िया हिल्स, मीठा तालाब, शिप्रा बांध, पुष्पगिरी तीर्थ और शंकरगढ़ हिल्स जैसी जगह का दीदार कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर देवास टेकरी पर्यटकों की पहली पसंद है। आप जरूर देवास टेकरी का दीदार करें। यहां जाने के बाद आपको काफी ज्यादा सुकून मिलेगा और आपकी ट्रैक आनंद से भरपूर हो जाएगी।

Source – Social Media

रतलाम

रतलाम मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत जिला है। यहां किसी समय पर महाराज रतन सिंह का राज हुआ करता था। इस शहर में घूमने के लिए कई सारी जगह है। साथ ही यहां पर खूबसूरत सैलाना पैलेस और इस पैलेस के बीच तकरीबन 200 साल पुराना एक गार्डन भी मौजूद है। इसके अलावा रतलाम में आप बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, केटरर्स गार्डन, धोलावाड़ डेम, हिमालय की तराई के साथ-साथ कई जगहों का दीदार कर सकते है।

Source – Social Media

जानापाव कुटी (MP Tourism)

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और प्रकृति की गोद में बसा हुआ जानापाव कुटी को भगवान परशुराम का जन्म स्थान मारा जाता है। इस जगह पर घूमने के लिए काफी ज्यादा लोग आते हैं। कहा जाता है कि इस जगह पर कई दुर्लभ औषधियां और जड़ी बूटियां भी मिलती है। जिसके लिए यह प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं यहां पर पहाड़ियां चंबल नदी के उद्गम स्थल के रूप में भी जानी जाती है। कहा जाता है यहां के दृश्य लुभाने के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां पर ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker