स्वास्थ्य अपडेट

Health Benefits of Kiwi: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर, कई बीमारियों में होता है कीवी फायदेमंद

Health Benefits of Kiwi: From increasing the immunity of the body, Kiwi is beneficial in many diseases.

Health Benefits of Kiwi: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर, कई बीमारियों में होता है कीवी फायदेमंद
Source – Social Media

Health Benefits of Kiwi: कीवी का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है कीवी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्व होते है इसलिए इसे सुपर फ्रूट भी कहते है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कीवी आपके बेहद काम आ सकती है। कीवी का इस्तेमाल कार्डियोवस्‍कुलर रोगों के इलाज, ब्लड प्रेशर और आंखों के रोगों के लिए भी किया जाता है, यह विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम आदि का अच्छा स्रोत है।

कीवी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। हार्ट हेल्थ से लेकर बेहतर नींद के लिए रोज एक कीवी खाएं। जानिए इसे डेली डाइट में शामिल करने के फायदे

Health Benefits of Kiwi: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर, कई बीमारियों में होता है कीवी फायदेमंद
Source – Social Media

हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद(Health Benefits of Kiwi)

कीवी हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। कीवी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहता है।

जोड़ो के दर्द

यदि किसी व्यक्ति को जोड़ो के दर्द joint pain की समस्या है। हड्डियों में दर्द रहता है तब ऐसे में आपको कीवी का उपयोग जरूर करना चाहिए।

इम्यून सिस्टम मजबूत करने में

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को बाहरी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है। बच्चों को कीवी खिलाने से उनके शरीर के विकास में फायदा मिलता है और संक्रमण से बचाव होता है।

Source – Social Media

अच्छी नींद के लिए (Health Benefits of Kiwi)

अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो कीवी खाना आपको फायदा पहुंचाएगा। कीवी में सेरोटोनिन होता है जो हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। बेहतर नींद के लिए जरूरी है कि आप रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले कीवी का सेवन करें।

आंखों की समस्या को दूर करने में

आंखों की समस्या को दूर करने में भी कीवी फ्रूट आपके बेहद काम आ सकता है। यह उम्र के साथ बढ़ने वाले अंधेपन की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button