Betul Road Accident News: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत; मुलताई के पास जायलो वाहन पलटा, 7 घायल
Betul Road Accident News: A young man died due to a collision with an unknown vehicle on the Betul-Indore National Highway; Xylo vehicle overturned near Multai, 7 injured

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Road Accident News: क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात ये है कि सप्ताह भर में तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह भी बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डहरगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को ठोस मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उक्त अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उधर मुलताई के पास एक जायलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। यह लोग महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डहरगांव के पास किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। वहीं शव के पास एक कैरी बेग में सर्फ का पैकेट, विमल के पाउच और एक स्टील का गिलास मिला है। मृत युवक 40 वर्ष के लगभग उम्र का है। शव इतना क्षत विक्षत हो गया है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
- Also Read : New Driving Licence : अब घर बैठे मिलेगा ड्रायविंग लाइसेंस, नहीं काटना होगा ऑफिस के चक्कर
घटना की खबर लगते ही खेड़ी पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी, महादेव कनाठे, शुभम मिश्रा ने पहुँचकर 108 को सूचना दी। हालांकि युवक की मृत्यु हो जाने से 108 एंबुलेंस शव को जिला अस्पताल नहीं लाई। 108 सेवा के योगेश पवार ने बताया कि डायल 100 को सूचित कर दिया गया है।
- Also Read : Oppo Find N2 Flip: सैमसंग की बत्ती गुल करने आ रहा ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन, कीमत में होगा भारी अंतर

मुलताई के पास अनियंत्रित होकर पलटी जायलो(Betul Road Accident News)
उधर मुलताई-प्रभातपट्टन रोड पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे महादेव मेला जा रहे महाराष्ट्र के लोगों से भरा हुआ एक जायलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सांवली बुजुर्ग कारंजा जिला वर्धा से 11 लोग जायलो वाहन से पचमढ़ी महादेव मेला जा रहे थे। इसी बीच अचानक मुलताई पट्टन रोड पर सोयाबीन प्लांट के पास मोड में जायलो वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद 3 पलटी खाकर पलट गया इस हादसे में किशनलाल भाउराव मुन्नी, स्वप्निल महादेव ढोले, बबन महादेव ढोले, शंकर साहेबराव बोबडे, धनराज रामराव डोबारे, रूपचंद पूंजा जी गाकरे, उमेश शामराव गुवाड़े घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना यवतमाल महाराष्ट्र से वापस आ रहे भाजपा युवा मोर्चा मुलताई मंडल अध्यक्ष निखिल जैन ने डायल 100 और 108 को दी।
- Also Read : WPL Auction 2023: इन महिला क्रिकेटर्स पर हुई पैसों की बारिश, भारत की ये खिलाड़ी रहीं सबसे महंगी
इसके बाद डायल 100 पर तैनात कॉन्स्टेबल दुर्गेश ठाकुर और पायलट पंकज डहारे और 108 पर तैनात जितेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर मानव, ड्रेसर सुरेंद्र लहारिया, वार्ड बाय बदन सिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर ने तत्काल सभी का प्राथमिक उपचार कर एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल रेफर कर दिया। 7 घायलों में स्वप्निल, शंकर और किशन लाल को ज्यादा गंभीर चोट आई है।



