Ajgar Aur sher ka Video: अजगर का शिकार करने आया था जंगल का राजा, सांप ने उछलकर ऐसा किया हमला चारों खाने चित्त हो गया शेर
Ajgar Aur sher ka Video: The king of the jungle had come to hunt the python, the snake jumped and attacked like this, the lion was shocked to eat all four

Ajgar Aur sher ka Video: सांप और शेर दोनों ही दो खतरनाक जीव हैं, जो इंसान पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देख लोग दंग रह जाते हैं। कई बार कुछ छोटे जानवर अपनी चतुराई से खुद से ज्यादा ताकतवर जानवरों को मात दे देते हैं।
कुछ दिनों पहले ही एक मगरमच्छ और भैंस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मगरमच्छ आया तो भैंस का शिकार करने था, लेकिन भैंस की चतुराई के आगे उसे हार मान कर लौटना पड़ा। हम इस आज बात कर रहे है एक अजगर और शेर के बारे में, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।(Ajgar Aur sher ka Video)
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर एक अजगर और एक शेर अगर आमने-सामने आ जायें, तो जीत किसकी होगी। अगर जवाब आपको नहीं पता है, तो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख सकते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अजगर ने शेर को चारों खाने चित्त कर दिया।
अजगर ने जिस तरह शेर पर हमला किया, वह देख कर हर कोई हैरान है। वीडियो की शुरूआत से देखा जा सकता है कि एक अजगर बड़ी शांति से रेत में लेटा हुआ है। वहीं, सामने से एक शेर दबे पांव उसकी तरफ बढ़ रहा है। शेर बड़ी चालाकी से अपना शिकार करने के लिए आगे बढ़ रहा है, लेकिन जैसे ही शेर अजगर के पास पहुंचा और उसे दबोचने की फिराक में था, तभी अजगर ने अचानक तेजी से हवा में उड़ कर शेर पर हमला किया। शेर को कुछ समझ में नहीं आया और वो किसी तरह खुद को बचा कर वहां से निकल गया।
- Also Read : Kiara Advani Duplicate: कियारा आडवाणी की डुप्लीकेट है ये लड़की, दिखती है हुबहू, Video देख नहीं होगा यकीन
View this post on Instagram
जिन लोगों को सांप से डर लगता है, वो लोग ये वीडियो देख कर काफी डर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildmaofficial नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।



