वायरल अपडेट

Sonu Sood Shared Women Video: रोटी बना रही महिला ने इतनी मीठी आवाज में गाया गाना, सोनू सूद भी हो गए फैन, नंबर मांग बोले-फिल्‍म… देखें वीडियो

Viral Song Video: The woman making roti sang the song in such a sweet voice, Sonu Sood also became a fan, asked for the number-film... watch video

Sonu Sood Shared Women Video:

Sonu Sood Shared Women Video: सोशल मीडिया अब कलाकारों के लिए एक प्‍लेटफार्म बनकर सामने आ रहा है। यहीं से वे फेमस हो जाते है और देखते ही देखते स्‍टार तक बन जाते है। कई ऐसी पर्सनालिटी भी सामने आई है जो जमीन से बुलंदियों तक पहुंच गए। इनमें से ही एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस महिला की आवाज सुनकर आप भी कहेंगे वाह। इस वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह एक महिला जो रोटी बना रही है अपनी बेटी के कहने पर गाना गाना शुरु करती है, लेकिन जब महिला गाना शुरु करती है तो ऐसा लगता है कि मानो वह एक प्रोफेशनल सिंगर हो। उनकी मीठी आवाज में ये गाने के 2 मिनट कब गुजर जाते है पता ही नहीं चलता।

बेटी की फरमाइश पूरी करने गाया गाना (Sonu Sood Shared Women Video)

वीडियो में देख सकते है कि बेटी ने कहा मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज…. आप अच्छा गाती हो। इसके बाद मां ने जो सुर लगाया कि सोनू सूद भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। सोनू ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।

बेटी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गाया गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को मुकेश कुमार सिन्हा नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इससे सुरीला कुछ संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा के लिए गा रही है। इस वीडियो में महिला ने बेहद सुरीली आवाज में गाना गाया है। इस आवाज को सुन आप भी इस आवाज के मुरीद हो जाएंगे। बता दें कि ये वीडियो 2 मिनट 17 सेकेंड का है।

इस वीडियो में एक महिला रोटी बनाते दिखाई दे रही है। इसी में बेटी कहती है कि मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज… इस पर महिला कहती है कि तुमको बहुत गाना सुनना है, उस दिन सुनाया था। फिर बेटी कहती है आप अच्छा गाती हैं। फिर महिला कहती है ये लास्ट बार है। इसके बाद फिर महिला गाना मेरे नैना सावन-भादों…. फिर भी मेरा दिल….गाना शुरु करती है।

यहां देखें वीडियो..(Sonu Sood Shared Women Video)

सोनू सूद भी हुए आवाज के कायल

जब वायरल वीडियो सोनू सूद तक पहुंचा तो उन्‍होंने महिला का नंबर मांगते हुए लिखा कि “नंबर भेजिए माँ फिल्म के लिए गाना गाएगी”। इस वीडियो को अब लाखों लोगों ने देख लिया है। हजारों से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button