मध्यप्रदेश अपडेट

MP News: एमपी के 40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को फिर से मिलेंगी पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई सुविधाएं, समिति प्रबंधकों का मानदेय भी बढ़ा

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रदेश के वनवासी भाइयों को वनों के उत्पाद से अधिकाधिक लाभ दिलवाने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। इस कड़ी में वन मेला भी वनोपज उत्पादकों की आय वृद्धि का प्रमुख माध्यम है। वन्य-प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश विशेष पहचान बना रहा है। वनों से वनवासियों को आर्थिक समृद्धि दिलाने के उद्देश्य से भी फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मेले में 12 देशों के प्रतिनिधि और वैज्ञानिक भी आए हैं।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वन मेले की थीम लघु वनोपज से आत्म-निर्भरता है। वन मेले का आयोजन वन विभाग और मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित द्वारा किया गया है। (MP News)

Also Read : Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक, देखते ही बढ़ जाती है युवाओं के दिल की धड़कनें, फीचर्स भी सबसे हाईटेक-Bullet 350X

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सिर्फ टाइगर और लेपर्ड स्टेट ही नहीं अब चीता स्टेट भी है। अफ्रीका से आये चीतों को मध्यप्रदेश की जलवायु रास आ गई है। प्रदेश के वन, चीतों के कारण पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बनेंगे। ईको टूरिज्म की बात हो या वन औषधियों का महत्व हो, मध्यप्रदेश की अपनी अलग पहचान है।

प्रदेश के वनों में वन औषधियों का प्रमुखता से उत्पादन होता है। इनसे अनेक रोग ठीक होते हैं। इस चिकित्सा पद्धति के दुष्प्रभाव भी कम हैं। इनका कोई तोड़ नहीं है। कोरोना काल में वन औषधियों से निर्मित काढ़ा ही काम आया था। मध्यप्रदेश का काढ़ा अन्य प्रदेशों के लोगों के भी काम आया।

Also Read : UPSC Interview Questions: हिंदी भाषा का ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते और पढ़ते नहीं हैं? 

संग्राहकों को मिलती थी यह सुविधाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वनोपज से स्थानीय वनवासियों को लाभ दिलवाने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होने से तेंदूपत्ता संग्राहकों को हानि नहीं होती। पेसा एक्ट (pesa act) में वनवासी क्षेत्र की पंचायतों को अधिकार दिए गए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पेसा विकासखण्डों में पंचायतों के माध्यम से हो सकेगा। वर्ष 2017 और 2018 में तेंदूपत्ता श्रमिकों को पानी की कुप्पी, साड़ी और चप्पल आदि सामग्री प्रदाय की गई थी। (MP News)

Also Read : Lava X3 : 7 हजार से कम कीमत के इस फोन को अभी खरीदने पर मिलेगा 3 हजार का गिफ्ट, 4000mAh बैटरी और धांसू कैमरे के साथ रेडमी-रियलमी का बजाएगा बाजा

तत्कालीन सरकार ने कर दी थी बंद

वर्ष 2019 में तत्कालीन सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को ये सुविधाएँ देना बंद कर दी। इसके बाद कोरोना काल में व्यवस्थाएँ प्रभावित हुईं। राज्य सरकार इस वर्ष से 40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को यह सामग्री फिर से प्रदान करेगी। जनजातीय बंधु और अन्य वनवासी बंधुओं का हित सुनिश्चित किया जाएगा।

चिरौंजी का समर्थन मूल्य भी तय किया जाएगा, जिससे वनवासियों को पूरा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वनवासी क्षेत्र के लोगों के हित में निरंतर कल्याणकारी निर्णय लिए जाने की बात भी कही।

प्रबंधकों के मानदेय में हुआ इजाफा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लघु वनोपज समिति प्रबंधकों की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय है। इनका मानदेय वर्ष 2016 में 5 हजार रूपए था, जो 6 हजार रूपए किया गया था। इसे बढ़ा कर 10 हजार रूपए तक लाने का कार्य हुआ। अब इसमें पुन: वृद्धि कर 13 हजार रूपए मासिक किया जाएगा। प्रदेश में समिति प्रबंधकों की संख्या 1071 है। (MP News)

Also Read : बुधवार स्पेशल भजन – आज के दिन सुबह सुबह यह भजन सुनने से गणेश जी सब संकट और कष्ट दूर कर देते हैं – ganesh ji bhajan

मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन मेले में समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया और वन विभाग एवं मध्यप्रदेश लघु वनोपज सहकारी संघ की टीम को अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने वन मेला परिसर में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और स्टाल संचालकों से उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में ईएमएफपी सॉफ्टवेयर का शुभारंभ भी किया।

Also Read : IRCTC Tour Package: नए साल में है घूमने का प्‍लान तो बेहद ही सस्‍ते में परिवार के साथ करें राजस्‍थान की सैर, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

महुए की बढ़ती कीमत दिलवाएगी लाभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का महुआ जो 20 या 30 रूपए किलो तक बिकता था, अब विदेशों तक पहुँच रहा है। डेढ़ सौ रूपए किलो तक इसके दाम बढ़ गए हैं। इंग्लैंड सहित कई देशों में महुआ से चाय बनाई जा रही है।

इसके औषधीय गुण भी हैं। इसी तरह हर्रा, बहेड़ा और आँवला आदि उत्पाद गरीबों की आय बढ़ाने के माध्यम हैं।मुलेठी जैसी औषधियाँ दैनिक उपयोग में काम आ रही है। लोगों को निरोग रखने और वनवासी गरीब भाइयों की आय बढ़ाने के लिए इन उत्पादों का विशेष महत्व है। (MP News)

Also Read : New Year Destination: मप्र की इन जगहों पर करें नया साल का सेलिब्रेशन, मनमोहक खूबसूरती वाले 5 टूरिस्‍ट स्‍पॉट है सबसे बेस्‍ट

मेले से मिल रहे महुआ के अच्छे दाम

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह (Dr. Kunwar Vijay Shah) ने कहा कि जब से वन मेले का अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप सामने आया है, इसका महत्व बढ़ गया है। इस स्वरूप में वन मेले का आज 9वां वर्ष है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा के अनुरूप वनों के उत्पाद के विक्रय से जुड़े लोगों की आय निरंतर बढ़ रही है। बायर-सेलर मीट से वनवासियों को लाभ हुआ है।

महुआ संग्रहण का कार्य आधुनिक तकनीक से हो रहा है, जिससे महुआ की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद मिली है। इस वजह से महुआ के अच्छे दाम देश-विदेश में मिल रहे हैं। वन मेले में पूर्व में जो करारनामे हुए थे वे 14 करोड़ के थे। इस वर्ष 25 करोड़ रूपए तक के करारनामे होने की संभावना है।

Also Read : Rastriya Gokul Mission : देश भर में 50 लाख से ज्यादा किसानों को रोजगार देने की योजना, पशुओं के उपचार के लिए 4332 से अधिक चल पशु चिकित्सा इकाइयां खुलेंगी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button