धर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Pradeep Mishra Katha : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संभाला यातायात और पार्किंग का मोर्चा, कथा को सफल बनाने सहयोग का आह्वान

Pradeep Mishra Katha :  मध्यप्रदेश के बैतूल में पंडित प्रदीप मिश्र की शिवपुराण कथा (Shivpuran katha of Pandit Pradeep Mishra) के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। आयोजन इतना विशाल और व्यापक है कि सारी तैयारियों को करने के लिए पूरा बैतूल एकजुट है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी कथा को सफल बनाने मोर्चा संभाल लिया है। कथा स्थल की व्यवस्थाओं के साथ-साथ सबसे बड़ी व्यवस्था यातायात और पार्किंग की रहती है। इसमें भी संघ के कर्मठ कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हैं।

गौरतलब है कि मां ताप्ती शिवपुराण समिति के बैनर तले 12 से 18 दिसंबर तक आयोजित इस कथा में प्रतिदिन 2 लाख के करीब शिवभक्त आएंगे। इस संबंध में समिति के सह संयोजक आशु किलेदार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक मांगीलाल राठौर, जिला कार्यवाहक अभिषेक खंडेलवाल, दिनेश सोनी, अनिल राठौर, सुरेन्द्र आर्य, इंद्रप्रीत वालिया आदि की टीम लगातार यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।

आज भी कथा स्थल के आसपास की करीब 50 एकड़ जमीन का मुआयना कर उसे अस्थायी पार्किंग का रूप दिया जा रहा है। सभी ओर से आने वाले वाहनों को उसी दिशा की पार्किंग में रोकना, पार्किंग स्थल पर ही पानी-टायलेट आदि की व्यवस्था संघ द्वारा समिति के साथ मिलकर की जा रही है। संघ कार्यकर्ताओं ने कथास्थल पर भी व्यवस्था संभालकर अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। श्री किलेदार ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य सभी सरकारी-गैर सरकारी विभागों से भी कथा स्थल पहुंचकर बैतूल के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन समिति ने की यह अपील

आयोजन समिति में भोजन व्यवस्था संभाल रहे जितेन्द्र कपूर, रामकिशोर बोरवन और मुन्ना मानकर ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि कथास्थल पर रात्रि विश्राम करने वाले शिव भक्त अपने साथ ओढ़ने-बिछाने की सामग्री, थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच आदि लेकर आएं। समिति के रामदेव पारधे ने बताया कि कथा स्थल के लिए पास बनाने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। जो लोग इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, उनसे दूर रहे। किसी तरह की शंका समाधान के लिए कार्यालय के कथास्थल पर संपर्क करें।

इन स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग

▪️ पार्किंग नंबर एक : यहां पर सारनी, शाहपुर, इटारसी, भोपाल की ओर से आने वाले वाहन पार्क किए जाएंगे। इसके लिए रामायण रेसीडेंसी में 20 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है।
▪️ पार्किंग नंबर दो : यहां पर आमला, मुलताई, छिंदवाड़ा, नागपुर की ओर से वाहन पार्क किए जाएंगे। इसके लिए तितली चौराहा पर 15 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है।
▪️ पार्किंग नंबर तीन : यहां पर खेड़ी, चिचोली, परतवाड़ा, इंदौर की ओर से आने वाले वाहन पार्क होंगे। इसलिए कोसमी में 11 एकड़ पार्किंग बनाई गई है।
▪️ पार्किंग नंबर चार : यहां बैतूल शहर के श्रद्धालुओं के वहां पार्क होंगे। इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया की खाली 20 एकड़ जमीन पर पार्किंग बनाई गई है।

Betul borewell New Update: तन्मय को बाहर निकालने तेजी से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, कठोर चट्टानें बन रही बाधा, 72 घंटे से चल रहा अभियान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button