बड़ी खबरें

Raveena Tondon In Betul: एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने एक बार फिर की चूरना में जंगल सफारी, नजर आया टाइगर, वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर

Raveena Tondon In Betul: एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने एक बार फिर की चूरना में जंगल सफारी, नजर आया टाइगर, वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर

Raveena Tandon In Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से सटे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve Betul) के चूरना अभ्यारण्य (Churna Sanctuary) में एक बार सैर कर चुकी मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन (Actress Raveena Tandon) को यहां की नैसर्गिक सुंदरता एक बार फिर खींच लाई। यही कारण है कि कुछ ही महीनों बाद वे एक बार फिर चूरना के जंगल में पहुंची और सफारी की।

इस बार भी वे किस्मत की धनी रहीं कि उन्हें न केवल टाइगर बल्कि अन्य वन्य प्राणियों के दीदार करने को भी मिले। टाइगर का उन्होंने न केवल वीडियो बनाया, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। टाइगर के बेहद करीब से बनाए गए इस वीडियो को यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस पर काफी लाइक और कमेंट भी आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Mp Govt Jobs 2023: एमपी सरकारी विभागों में 1 लाख 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, 60 हजार पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ सोमवार शाम को धपाड़ा रिसोर्ट पहुंची। मंगलवार की सुबह 5 बजे वे बेटी राशा के साथ सफारी करने निकल गई थीं। इसके बाद उन्होंने शाम को भी जंगल में सफारी की। दोनों ही बार उन्हें टाइगर नजर आया।

ये भी पढ़ें : Gram Sumangal Yojana : लखपति बनाएगी पोस्‍ट ऑफिस की ये स्कीम, सिर्फ 95 रुपये रोज निवेश करने पर मिलेंगे 14 लाख रुपये, आज ही करें आवेदन

इसके अलावा अन्य वन्य प्राणी भी देखने को मिले। वे सतपुड़ा की प्रसिद्ध गिलहरी को लेकर बेहद उत्साहित थीं। बताया जाता है कि यह गिलहरी सफारी पर आने वाले पर्यटकों के नजदीक आ जाती है। जंगल में सफारी के बाद वे रवाना हो गईं।

इससे पहले जून में आई थीं रवीना | Raveena Tandon In Betul

एक्ट्रेस रवीना टंडन दूसरी बार चूरना के जंगल की सैर को आई है। इससे पहले वे इसी साल 12 जून को अपनी बेटी के साथ चूरना आई थी। वे धपाड़ा के रिसोर्ट में करीब चार दिन तक रही थीं। बताते हैं कि फिल्म अभिनेता गोविंदा भी चूरना में जंगल की सफारी करने आने वाले थे, लेकिन भोपाल का रास्ता खराब होने के कारण उनका टूर टल गया और वे आ नहीं सके। गौरतलब है कि कई फिल्मी हस्तियां एसटीआर और चूरना के जंगल में आती रहती हैं।

Billi Ka video: जिम में पहुंचा बिल्‍ला और करने लगा वर्कआउट! वीडियो देख बोलें लोग-आज तो बन जाएंगे सिक्‍स पैक्‍स

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button