टेक/ऑटोतकनीक अपडेटदेश/विदेश

गदर मचा रहा Motorola का ये सस्‍ता फोन, कम कीमत में मिलेंगे 200MP सहित कमाल के फीचर्स

 

Motorola Frontier 5G Phone: दुनिया में मोबाइल फ़ोन की शुरुआत करने वाली मोटोरोला के हालातों पर नजर डालें तो इस कंपनी को लेनोवो ने खरीद लिया है। लेनोवो ने पहले तो खुद के मोबाइल सेट निकाले, लेकिन बाद में स्मार्टफोन से अपना ध्यान हटा लिया। लेनोवो के मोबाइल की खासियत है कि वे कभी खराब ही नहीं होते। गिरने पड़ने पर तो कोई भी फ़ोन ख़राब हो सकता है। 4 साल से vibe K5 note फ़ोन के रिव्यू देखे जाने पर लगता है कि यह मोबाइल खराब नहीं होता। अब कंपनी ने फिर से मोटोरोला को मार्केट में पुरानी छवि के साथ उतारा गया है। मोटोरोला ने वापसी के साथ ही धाकड़ फ़ोन उतारे हैं। 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दुनिया का पहला फ़ोन है। इसके साथ ही नोकिया ने भी 200mp कैमरे वाला मोबाइल मार्केट में पेश किया है।

प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने नए स्मार्टफोन Motorola Frontier को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है और कभी मार्केट में इसे उतार सकती है। इस मोबाइल फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का कैमरा है जो अब तक किसी दूसरे फोन में नहीं आया है। कैमरे के अलावा इस स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Motorola लॉन्च कर रहा है नया स्मार्टफोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में बहुत से ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं जो अभी तक महंगे से महंगे स्मार्टफोन में भी नहीं मिल रहे हैं। चीनी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Weibo पर भी कंपनी स्मार्टफोन के टीजर्स जारी कर रही है जिनके जरिए लोगों को फोन संबंधित जानकारी दी जा रही है।

Motorola Frontier Specification

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Zen 1+ SoC प्रोसेसर दियाजा रहा है जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही इसमें 6.7-इंच का ओएलईडी डिस्प्ले, 144Hz का रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रेसोल्यूशन मिलेगा। यदि बैटरी की बात की जाएं तो इस फोन के साथ 4,500mAh की बैटरी और 125W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट एवं 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Motorola Frontier Camera

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल का कैमरा है। Motorola Frontier में एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है जिसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा है। इसके साथ ही शानदार सेल्फी के लिए 60MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

इस महीने हो सकता है Motorola Frontier लॉन्च

फिलहाल Motorola Frontier की लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, फिर भी कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार मोटोरोला के नए फोन को मई 2022 के लास्ट में या November 2022 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button