Viral video: कार से टिका मासूम तो मालिक ने सीने पर मारी लात, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास, देखें वीडियो…

Man Kicks 6-Year Old Boy Viral video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उनकी क्लास भी लगाते नजर आते है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कार से टिककर खड़े हुए बच्चे को कार मालिक लात मार देता है। किसी ने इस पूरे घटना का वीडियो मोबाइल में कैप्चर कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होने के बाद वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने लात मारने वाले गाड़ी मालिक की खूब क्लास लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस में कार्रवाई करने की भी मांग कर ली।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क में खड़ी सफेद रंग की कार में एक बच्चा टिक कर खड़ा है। वह इधर-उधर देखता रहता है। इतने में गाड़ी का ड्राइवर बाहर निकलता है और उससे कुछ बोलता है। फिर अचानक बच्चे के सीने में लात मार देता है। सोशल मीडिया (social media) पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने आरोपी की जमकर आलोचना की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल के एक शख्स पर 6 साल के मासूम के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Man Kicks 6-Year Old Boy Viral video यहां देखें वीडियो..
God's Own County has become the Devil's Own Land under the @pinarayivijayan regime. A six-year-old Rajasthani boy was kicked and manhandled for leaning on a car. This inhuman incident happend in Thalassery, Kannur.@PrakashJavdekar @AgrawalRMD @BJP4India pic.twitter.com/R0m9nd1sFQ
— K Surendran (@surendranbjp) November 4, 2022



