Money Plant Vastu Tips : पैसा नहीं कंगाली लाता है इस तरह से लगा मनी प्लांट, मां लक्ष्मी से होता है संबंध, जानें कैसे बनी रहेगी बरकत

money plant vastu tips in hindi: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अंदर और बाहर कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं। शास्त्रों में कुछ पेड़ों को लगाना बहुत शुभ बताया गया है। इतना ही नहीं कुछ पेड़ वास्तु दोष को दूर कर घर में सुख- समद्धि लाते हैं। ज्यादातर लोगों के घर में मनी प्लांट का पेड़ होता है। ये घर के किसी भी हिस्से में आराम से लग जाता है। ज्यादातर लोग इसे घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाते हैं। शायद आप जानते नहीं होंगे की मनी प्लांट लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। मनीप्लांट लगाने से घर में पैसा आकर्षित होता है। परंतु मनी प्लांट लगाने के भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि उन नियमों का पालन न किया जाए तो आपको आर्थिक तंगी से जुझना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से बताया गया है।
घर के बाहर न लगाएं मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। मनीप्लांट को हमेशा धन के साथ जोड़कर ही देखा जाता है। इसे बाहर लगाने से बाहरी नजर इस पर पड़ती है। जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए मनी प्लांट कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए।

ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ईशान दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु बृहस्पति करते हैं और बृहस्पति गुरु शुक्र के विरोधी होते हैं। इस दिशा में पौधा लगाने से घर की सुख-समृद्धि खत्म हो सकती है। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।
रात के समय नहीं छूना चाहिए मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय मनी प्लांट को हाथ नहीं लगाना चाहिए और न ही इस समय इस पर पानी डालना चाहिए।
पीली पत्तियों वाला मनीप्लांट न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मनी प्लांट की पत्तियां पीली हो गई हैं तो उन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए। इससे सदस्यों के घर की तरक्की पर गलत प्रभाव पड़ता है।

किसी को न दें मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट घर में हमेशा नया खरीदकर लगाना चाहिए। इसे किसी के घर से नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा मनी प्लांट किसी को देना भी नहीं चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि और पैसा सामने वाले व्यक्ति के पास चला जाता है।
जमीन पर न रखें मनीप्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट का पौधा बहुत ही तेजी से बढ़ता है, इसलिए इसे कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। किसी रस्सी से आप इसे ऊपर की ओर कर सकते हैं। परंतु मनीप्लांट जमीन पर कभी भी फैलने न दें।
मनी प्लांट से जुड़े सवालों के जवाब…
सवाल: मनी प्लांट कहां और कैसे लगाएं?
जवाब: मनी प्लांट को यदि गमले में लगा रहे हैं तो उसे किसी बड़े गमले में ही लगाएं ताकि भलि प्रकार से बढ़ने की जगह मिल सके। मनी प्लांट की दिशा पर ध्यान देना भी बहुत जरुरी होता है। गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।
सवाल: मनी प्लांट कौन सा दिन लगाना चाहिए?
जवाब: दरअसल शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता हैं। और ये तो आप जानते ही हैं कि लक्ष्मी जी धन की देवी होती हैं। ऐसे में लक्ष्मी माँ के दिन यानी कि शुक्रवार को घर में मनीप्लांट लगाना पैसो की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता हैं।
सवाल: कौन सा मनी प्लांट लकी है?
जवाब: (जेड प्लांट) भाग्यशाली जेड पौधे का वानस्पतिक नाम क्रसुला ओवाटा है। जेड प्लांट पैसे को आकर्षित करने के साथ-साथ घर के अंदर की हवा को भी शुद्ध करता है। यह गोल, सिक्के के आकार के पत्तों वाला एक सुंदर मनी प्लांट है। फेंगशुई के अनुसार यह पौधा घर में सौभाग्य, धन, समृद्धि और खुशियां लाता है।

सवाल: मनी प्लांट सूखने का क्या कारण है?
जवाब: यह मानते हुए कि आप नियमित रूप से पानी दे रहे हैं और अधिक पानी नहीं दे रहे हैं या बहुत कम पानी नहीं दे रहे हैं, आपकी पत्ती का नुकसान खराब जल निकासी के कारण हो सकता है। खड़े पानी को रोकने के लिए अपने मनी ट्री को एक बिल्ट-इन एलिवेटेड बॉटम वाले बर्तन में रखें, जिससे जड़ सड़ सकती है या सूजी या मृत चड्डी हो सकती है।
सवाल: मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होता है?
जवाब: मनी प्लांट में थोड़ा-सा दूध डालने से वह शुभ फल दायक होता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीज अति प्रिय है। इसलिए मीन प्लांट में दूध डालने से वो अच्छी ग्रोथ करता है। वास्तु जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट ग्रोथ करता है वैसे वैसे घर में धन का आगमन बढ़ता जाता है।
सवाल: मनी प्लांट घर में कहाँ लगाना चाहिए?
जवाब: ध्यान रखें कि मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व में ही लगाना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि इस दिशा के देवता श्रीगणेशजी है, जो सभी विघ्नों के नाशक हैं। यह सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। इस दिशा में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
सवाल: मनी प्लांट को बेडरूम में लगा सकते हैं क्या?
जवाब: मनी प्लांट मिट्टी और पानी में कहीं भी बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। इस पौधे को जहां भी लगाते हैं उस स्थान की खूबसूरती बढ़ जाती है। फिर चाहे वह बालकनी हो या बेडरूम। आप बेडरूम के किसी नुकीले कोने के पास मनी प्लांट का पौधा रख सकते हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई समस्त जानकारी इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइट और वास्तु शास्त्र पर आधारित है। कृपया कोई भी निर्णय लेने से पहले स्वयं खोज जरूर कर लें।



