Arrested for burning wife alive : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी पर केरोसिन डालकर लगा दी थी आग, हत्या का आरोपी पति पांच महीने बाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
थाना आठनेर (Athaner Thana) पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर पाँच माह से फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने यह कदम उठाया था।
आठनेर टीआई अजय सोनी (Athner TI Ajay Soni) ने बताया कि थाना आठनेर में 12 अप्रैल 2022 को फरियादिया रीमा पति अजय उईके उर्फ मुंगीलाल उम्र 25 साल ने रिपोर्ट की कि रात्रि करीबन 8 बजे मेरे पति अजय उईके उर्फ मुंगीलाल शराब के नशे में घर आये। कहने लगे कि घर में कितने पैसे है, मुझे खर्चे व शराब पीने के लिये दे। इस पर मैंने कहा नहीं है। इस पर घर में रखी मिट्टी तेल की कुप्पी मेरे ऊपर डालकर कर आग लगा दी। जिससे मैं पूरी तरह जल गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना आठनेर में धारा 307 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इलाज के दौरान घायल रीमा की मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 302 का ईजाफा किया गया।
प्रकरण का आरोपी अजय उईके उर्फ मुंगीलाल पिता किशन उईके उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बाकुडढाना थाना आठनेर घटना दिनाँक से फरार था। जिसकी सतत रूप से पता तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी हेतु नगद इनाम की उदघोषणा पुलिस अधीक्षक बैतूल व्दारा की गई थी।
- ये भी पढें: Divorce Ceremony : आज तक न सुना होगा और न देखा होगा, भोपाल में होगा विवाह विच्छेद समारोह, देश का पहला आयोजन
फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना आठनेर से विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी अजय उईके उर्फ मुंगीलाल पिता किशन उईके उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बाकुडढाना थाना आठनेर को ग्राम बल्लोरा थाना चाँदुरबाजार महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी आठनेर अजय सोनी, एसआई वहीद खान, आरक्षक कुलदीप भाटे और सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



