बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा भी छोड़ेंगे पद, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को करा चुके हैं अवगत

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
हाल में हुए पंचायत और नगरीय चुनावों (Panchayat and urban elections) में मिली हार कांग्रेस के लिए हाहाकारी साबित हो रही है। इस करारी हार के बाद कई नेता जहां नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ चुके हैं वहीं कई छोड़ने की तैयारी में हैं। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (District Congress President)  सुनील (गुड्डू) शर्मा (Sunil (Guddu) Sharma) भी पद छोड़ने का पूरी तरह मन बना चुके हैं। वे इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (State Congress President Kamal Nath) और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत करा चुके हैं।

आज सुबह सोशल मीडिया (social media) पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिए गए संदेश (message to workers) से इस बात की भनक लोगों को लगी कि वे शायद पद छोड़ना चाह रहे हैं। इसकी पुष्टि हेतु ‘बैतूल अपडेट’ (Betul Update) ने श्री शर्मा से चर्चा की। इस चर्चा में श्री शर्मा ने इस बात की पुष्टि की कि वे जिला अध्यक्ष का पद छोड़ने का पूरी तरह से मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री नाथ और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अवगत करा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस पद पर साढ़े 4 साल हो चुके हैं। इसलिए अब नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए। इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के लिए लिखा यह संदेश

सोशल मीडिया पर श्री शर्मा का जो संदेश वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है… कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को मेरा सादर प्रणाम। आप सब ने मुझे 4.5 साल जो सहयोग दिया है एवं मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैतूल जिले के लोगों के हित में जो संघर्ष किया है उसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं चाहता हूं कि हमारे कांग्रेस परिवार का कोई मेहनती और सब को साथ लेकर चलने वाला कोई सदस्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सम्हाले।

मेरा सभी कांग्रेसजनों से निवेदन है कि 21 अगस्त दिन रविवार को जिला संगठन के चुनाव के मद्देनजर बैतूल जिले के डीआरओ श्री त्यागी जी बैतूल में सभी कांग्रेस जनों से भेट करेंगे। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की दावेदारी करना चाहते हैं, वो उनसे सर्किट हाउस बैतूल में आकर दोपहर 12 बजे से भेंट कर सकते हैं। जय कांग्रेस। सुनील शर्मा, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बैतूल (म. प्र)।

पहले से लग रहे थे इसके आसार

वैसे श्री शर्मा की पद छोड़ने की पेशकश बिल्कुल अप्रत्याशित नहीं है। राजनीतिक जानकारों को पहले से यह उम्मीद थी कि वे जल्द ही ऐसा कदम उठा सकते हैं। उन्हें यह उम्मीद तभी से थी जब ऐन पंचायत और नगरीय निकायों के पहले जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (Acting District President) पद पर युवा नेता हेमंत वागद्रे (Hemant Vagdre) की नियुक्ति की गई थी। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति एक तरह से अध्यक्ष पर अंकुश लगाने जैसी स्थिति होती है। वहीं श्री शर्मा ने 4 सालों से अधिक समय तक फ्री हैंड होकर संगठन चलाया। ऐसे में उनके इस कदम की वजह यह भी माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने ऐसे किसी कारण से साफ इंकार किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button