देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bahu ne ki chori : बहन और जीजा के साथ मिलकर बहू ने अपने ही घर में कर दिया हाथ साफ, छह लाख के जेवर बरामद

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
daughter-in-law steals : यूं तो बहू के पूरे घर की मालकिन समझा जाता है। बहू के आने पर सास भी उसे पूरे घर की चाबियां सौंप कर निश्चिंत हो जाती है। लेकिन, बैतूल में एक अजीबोगरीब मामले में एक बहू ने अपने ही घर में हाथ साफ कर दिया। बहू ने अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर लाखों के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 6 लाख के जेवर बरामद कर लिए हैं।

कोतवाली पुलिस ने इस बारे में बताया कि 16 अगस्त 2022 को रामेश्वर पिता शिवचरण बाघमारे (43) निवासी मोती वार्ड बैतूल ने रिपोर्ट की कि अज्ञात आरोपी द्वारा उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात कीमती 600000 रुपये चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध दर्ज किया गया।

घटना स्थल के निरीक्षण में फरियादी के मकान का पीछे का दरवाजा बिना किसी टूट-फूट का खुला पाए जाने से घटनास्थल संदिग्ध प्रतीत हुआ। दरवाजे के खुले होने या बंद होने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने से परिजनों से हिकमत अमली से पूछताछ की गई।

इसमें पाया गया कि घर की छोटी बहू संध्या बाघमारे द्वारा 14 अगस्त को अपने जीजा भैयालाल रावते एवं बहन सरिता रावते निवासी सीताकामथ रानीपुर के साथ चोरी की गई थी। घर के सभी लोग राखी का त्यौहार मनाने सारणी गये थे। उसी दौरान घर से जाते समय पीछे का दरवाजा खुला छोड़ दिया था।

इसके बाद संध्या सारणी जाते समय अपने जीजा एवं बहन के घर सीताकामथ उतर गई थी। उसी दिन वह वापस जीजा एवं बहन के साथ बैतूल आई और पीछे के दरवाजे से घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

यह जेवरात किए गए बरामद

आरोपियों से घरेलू इस्तेमाली सोने की चैन नग 3, सोने की अंगूठी नग 3, सोने की बाली नग 8, सोने के लाकेट 3, सोने की लौंग नग 5, सोने की कान चड़ी नग 2, सोने का मंगलसूत्र काली मोती वाला नग 3, सोने की चूड़ी 4 नग, चांदी की पैर पट्टी 9 नग, चांदी की चैन नग 2 चांदी के मंगलसूत्र 2 नग, चांदी का कमर झुमका 1 नग, चांदी की बिछिया नग 8, चांदी की अंगूठी, चांदी की बाली 1 नग, चांदी के सिक्के नग 2 आदि बरामद किए गए। जब्त किए गए जेवरों की कीमत 600000 रुपये हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button