बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसा और आत्महत्या : महिला ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, इधर बस के कुचलने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

Credit : iStock

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में एक 36 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं भैंसदेही थाना क्षेत्र में बस के कुचलने से एक 60 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर कॉलोनी निवासी कुसुम दौड़के पति सुनील उम्र 36 वर्ष ने शनिवार रात्रि में अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर में पति-पत्नी ही थे।

उनके तीनों बच्चे मेहमान गए थे। इस बीच महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आज शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले गई है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बोथी में एक निजी बस ने वृद्धा को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बोकरी खापा निवासी वृद्धा बोथी से अपने गांव जाने बस को रोक रही थी। इसी बीच वह बस की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही वृद्धा की मौत हो गई। बस सांवलमेंढा से आठनेर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button