बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

khadan ka scrap jabt : पुलिस ने की मिनी ट्रक रोक कर जांच तो उसमें भरा मिला लाखों का खदान का स्क्रैप, तीन आरोपी गिरफ्तार

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के कोयलांचल पाथाखेड़ा की कोयला खदानों में लगातार चोरियां हो रही थी। इन मामलों का खुलासा करने विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने खदानों का स्क्रैप ले जा रहे एक मिनी ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक से करीब 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। इसके साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा में भूमिगत खदानों में प्रयुक्त बेल्ट रोलर, एंगल, लोहे की रॉड और पानी की मोटर चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए आरोपियों को पकड़ने विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में सारणी टीआई रत्नाकर हिंगवे, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी रवि शाक्य, एएसआई एमएम हुसैन, आरक्षक आशीष सिंह, रमेश, गजानंद वाडिवा शामिल थे।

इस टीम ने मुखबीर से प्राप्त सूचना के आध्णार पर लाखा बंजारा हनुमान मंदिर जोड़ के पास मिनी ट्रक क्रमांक एमपी-48/जी-0861 को रोक कर जांच की। जांच में इस ट्रक में कोल माइंस में प्रयुक्त होने वाले लोहे के बेल्ट रोलर, एंगल, प्लेट तथा रॉड भरी मिली। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया है।

इसके साथ ही आरोपी शेख आरिफ (35) निवासी रामनगर गर्ग कॉलोनी गंज बैतूल, नरेश सोनी (61) 26 विवेकानंद वार्ड शिवाजी नगर पाथाखेड़ा और चालक पंजाराबव उर्फ कचरू वाघमारे (38) निवासी रामनगर गर्ग कॉलोनी बैतूल को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायालय में पेश किया है। गौरतलब है कि पाथाखेड़ा की खदानों में लगातार चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button