बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : गला घोंटकर ग्रामीण की हत्या, संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, एसपी ने किया मौका मुआयना

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने मौका मुआयना किया। इसके साथ ही जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसी थाना क्षेत्र संदिग्ध हालत में मिली एक महिला की लाश की भी शिनाख्त हो गई है। इस मामले में भी पुलिस हत्या या हादसे में मृत्यु आदि सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात में मगरडोह निवासी श्रीराम पिता चिम्मा उइके (50) की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज शव का पीएम कराया और हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इधर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने भी आज ग्राम मगरडोह पहुंच कर हत्या के घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।

साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर एसडीओपी पल्लवी गौर व टीआई शिवनारायण मुकाती को सभी पहलुओं पर विवेचना कर जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए। इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृत महिला की हुई शिनाख्त

इसी थाना अंतर्गत एक और मामले में नयापुरा गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल के करीब नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उक्त महिला की शिनाख्त नरेशवती उर्फ राजकुमारी पत्नी रतीराम उम्र 28 वर्ष निवासी सकलवाड़ा के रूप में की गई है। इस मामले में भी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस इस बात पर विशेष रूप से जांच कर रही है कि यह हत्या है या फिर किसी हादसे में महिला की मृत्यु हुई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button