देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Multai me bhari barish : मुलताई में 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

• विजय सावरकर, मुलताई
दोपहर 2.15 बजे से तेज गरज के साथ मुलताई नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। आसमान में छाए काले बादलों के कारण दोपहर में अंधेरा छा गया था। वाहन चालकों को वाहन के हेड लाइट चालू कर वाहन चलाना पड़ा। तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। दोपहर 2.50 बजे से बारिश थमने लगी। लेकिन, आसमान में बिजली कड़कते रही। आज गुरुवार को हाट बाजार का दिन होने के कारण हाट बाजार स्थल पर पानी भर गया था। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था।

यह भी पढ़ें… दर्दनाक हादसा : खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था युवक, अचानक पलटने से दबा नीचे, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बची जान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button