बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nale me gira yuvak : नशे में धुत युवक बाइक समेत सड़क के बगल के नाले में गिरा, बाल-बाल बचा

• नवील वर्मा, शाहपुर
शाहपुर ब्लॉक के ग्राम रायपुर के पास पावरझंडा रोड पर एक युवक बाल-बाल बचा। उसकी बाइक स्लिप होने से वह बाइक समेत सड़क के बगल में स्थित नाले में जा गिरा। शुक्र था कि उसका मुंह पानी में नहीं डूबा। हालांकि उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे शाहपुर अस्पताल पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास पिता फुलचंद कास्दे 21वर्ष निवासी भुमकाढाना (दौड़ी) अपने खेत जा रहा था।शराब के नशे में वह सड़क के बगल में फिंका गया। वहां जमा पानी के कारण नाले जैसा बन गया था। अच्छी बात यह रही कि बाइक तो पानी में गिरी और विकास के शरीर का काफी हिस्सा भी पानी में चला गया। लेकिन, उसका मुंह बाहर था।

यह भी पढ़ें… Yuvak-yuvati ne jahar khaya : युवक और नाबालिग युवती ने खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर

नशे में होने और चोट आने से वह हिल डुल भी नहीं पा रहा था। ऐसे में उसका मुंह यदि पानी में डूबता तो उसकी जान भी जा सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका यहां इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें… bech rahe the yuati ko : औरंगाबाद की युवती को थी बेचने की तैयारी, पुलिस ने खरीदने और बेचने वाले पांच आरोपियों को दबोचा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button