बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Alert : बैतूल जिले के इस रोड पर हो चुका खतरनाक कटाव, प्रशासन ने लगाई आवाजाही पर रोक, इस मार्ग से न करें सफर

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल से हमलापुर-मलकापुर-बरसाली मार्ग 29 जून को भारी बारिश के कारण मार्ग के साइड में अत्यधिक कटाव हो गया है। यह कटाव किलोमीटर क्रमांक 11 पर भिलावाड़ी में स्थित माचना नदी पर ग्राम भिलावाड़ी में हुआ है। इसके चलते कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस द्वारा उक्त स्थान से सभी प्रकार के वाहनों एवं आम जनता के आवागमन को प्रतिबंधित (traffic restricted) कर दिया गया है। प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग (alternative route) बैतूल-खंडारा-बरसाली-आमला रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश से उक्त मार्ग के साइड में अत्यधिक कटाव होने से उक्त स्थान से वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कोई अप्रिय घटना घटित होने एवं जान-माल की क्षति होने की प्रबल संभावना है। इसे मद्देनजर रखते हुए सार्वजनिक सुरक्षा, जनसुविधा एवं जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त स्थान से समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन एवं आम जनता के आवागमन को दो जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2022 तक की कालावधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Read Also… Sabse lambi chitthi : बहन ने भाई को लिख डाली आधा किलोमीटर लंबी चिट्ठी, 5 किलोग्राम है वजन, हो गई थी बहन से यह भूल

कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू आवागमन के संबंध में निर्धारित चिन्हांकन लगाना सुनिश्चित करने, मार्ग प्रतिबंधित होने का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं क्षतिग्रस्त मार्ग की आकस्मिक मरम्मत हेतु सुसंगत कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई तक आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read Also… Karmchari huaa malamal : मात्र 43 हजार था वेतन, गलती से खाते में आ गए सवा करोड़, बंदे ने भी इस्तीफा दिया और हो गया गायब

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button