बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Betul News : सड़क हादसे में एक की मौत और 4 घायल, रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, बुजुर्ग का फांसी पर लटका मिला शव

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Betul News :  बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इधर सोनाघाटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला है। उधर बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का भी फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है। एक बस ड्राइवर ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल के ओझाढाना क्षेत्र में रहने वाले 3 युवक गौतम परते, सदा धुर्वे और शंकू पारखे बुधवार दोपहर में चंडी दरबार जा रहे थे। नांदा जोड़ पर उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे में दूसरी बाइक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठा व्यक्ति भी घायल हो गया।

Read Also : Sarkari Naukari : दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 21 जुलाई तक online कर सकते हैं आवेदन

इधर यह तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने 108 पर सूचना दी। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि हादसे में मृतक कौन है।

Read Also : FASTag Fraud: फास्टैग फर्जीवाड़े के वीडियो में नहीं है कोई दम, ऐसे नहीं निकलते खाते से पैसे, NPCI ने बताया कोरी अफवाह

युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

एक अन्य मामले में सोनाघाटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा मिला है। मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतिका साकादेही निवासी आशा यादव (28) है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read Also : Krushi yantro par subsidy : किसानों को कृषि यंत्र खरीदने एमपी सरकार देती है 50% तक अनुदान, नहीं लिया है लाभ तो आज ही करें online आवेदन

ड्राइवर ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

मुलताई के डहुआ निवासी सुभाष पिता लखन मालवी (30) बस का ड्राइवर था। उसने 27 जून को सल्फास की दवा का सेवन कर लिया था। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। मंगलवार की रात को उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने और जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also : Railway Recruitment 2022: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 876 पदों के लिए बुलाए आवेदन, कर सकते हैं online apply

फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव

इधर बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के जोड़क्या गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर बैतूल बाजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि मृतक अमरसिंह पिता शंकरसिंह राजपूत (58) निवासी जोड़क्या का शव बुधवार की सुबह खेत में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

Read Also : Sarkari Naukari : दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 21 जुलाई तक online कर सकते हैं आवेदन

मृतक के साले जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि अमरसिंह मंगलवार दोपहर 12 बजे से घर से निकला था। वह रात में घर नहीं पहुंचा था। जिसकी तलाश करते हुए परिजन खेत पहुंचे तो वहां अमरसिंह पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक की लड़की की शादी तय हो चुकी थी। कुछ समय बाद ही उसका विवाह होना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Read Also : Balatkari ko saja : नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button