बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Weldon Braves : रफ्तार पकड़ रही ट्रेन के पहियों की चपेट में आने ही वाली थी महिला, बिजली की तरह दौड़े आरपीएफ जवान और बचा ली जान

• उत्तम मालवीय, बैतूल
रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की चपेट में आए दिन लोग आते रहते हैं। इस बीच आरपीएफ, जीआरपी के जवान और अन्य लोगों द्वारा गजब की चुस्ती फुर्ती दिखाते हुए कई लोगों को बचाया भी जाता है। कई बार ये बहादुरी के कारनामे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हो जाते हैं।

बैतूल रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ के दो आरक्षकों का ऐसा ही एक बहादुरी भरा कार्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चलती ट्रेन में सवार हो रही एक महिला यात्री पांव फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ ही रही थी। इस बीच दो जवानों ने गजब की फुर्ती और बहादुरी दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। यदि चंद पलों की भी देरी हो जाती तो नजारा कुछ और ही होता।

यह भी देखें… Live Chori: दो प्रतिष्ठानों के टूटे ताले, एक से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

यह महिला ट्रेन नंबर 22352 पाटिलपुत्र एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। कल शाम 4.22 बजे यह ट्रेन बैतूल के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर आई। महिला सम्भवतः पानी लेने उतरी थी। इस बीच सिग्नल होने से ट्रेन इटारसी की ओर रवाना हो गई। हड़बड़ाहट में महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन वह सीधे नीचे जा गिरी।

यह भी देखें… cctv footage : इत्मीनान से पानी की मोटर चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज में साफ आ रहे नजर, भाजयुमो नेता के घर बोला धावा

यह नजारा देख रहे ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ के 2 आरक्षकों कपिल देव झरबड़े और सुनील कुमार पासवान ने यह देखते ही तुरंत तेजी से दौड़ लगा दी। बिजली की रफ्तार से मौके पर पहुंच कर महिला को खींच लिया। इसके साथ ही उसे प्लेटफार्म के नीचे पहिये में जाने से बचा लिया।

यह भी देखें… CCTV Footage : पहले निकाली चाबी, फिर किया मुआयना, कुछ देर बाद आया और किक मारकर ले भागा बाइक, कैमरे में हुआ कैद

यह नजारा जिसने भी देखा उसकी सांसें थम गई। इस बीच गार्ड ने भी आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आरक्षकों ने महिला को उनके परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद ट्रेन इटारसी की ओर रवाना हुई। आरक्षकों के इस बहादुरी भरे कारनामे की सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। देखें आरक्षकों की बहादुरी का लाइव वीडियो…👇

यह भी देखें… thief caught in cctv : गार्ड के घर जाते ही चोर ने बोला धावा, कुछ देर में चुरा ले गया 70 हजार का कॉपर तार, कैमरे में हुआ कैद

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button