बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटलाइफस्टाइल अपडेट

Triumph Tiger : इंडिया में आज लॉन्च होगी यह शानदार मोटर साइकिल, देखकर हो जाएंगे फिदा, लेकिन ठहरिए… इसकी कीमत है कार से ज्यादा

ट्रायम्फ मोटर साइकिल इंडिया (Triumph Motorcycles India) 24 मई को भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक ट्रायम्फ टाइगर 2022 (2022 Triumph Tiger 1200) को लॉन्च करने को पूरी तरह तैयार है।

कंपनी ने अपनी इस स्पोर्टी बाइक की दिसंबर 2021 में प्री-बुकिंग शुरू की थी। इस मोटर साइकिल को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसके दो वैरिएंट रैली और GT मौजूद हैं। अब भारत में इन दोनों वैरिएंट को लॉन्च करने के लिए कंपनी पूरी तरह तैयार है।

वेरिएंट

कंपनी इस मोटर साइकिल के चार अलग-अलग वेरिएंट लॉन्च करेगी। जिसमें दो रोड-बायस्ड जीटी मॉडल और दो ऑफ-रोड-सेंट्रिक रैली ट्रिम्स शामिल हैं। इसके रैली प्रो और जीटी वेरिएंट में 20-लीटर फ्यूल टैंक और रैली एक्सप्लोरर और जीटी एक्सप्लोरर में 30-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इसके अलावा, टाइगर 1200 का नया एडिशन पूराने वाले माडल के मुकाबले 25 किग्रा हल्का भी है।

इंजन

इस बाइक में एक नया 1,160cc इनलाइन थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिसमें टी-प्लेन फायरिंग ऑर्डर है। यह मोटर 9,000 RPM पर 150 hp की पावर और 7,000 RPM पर 130 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और Triumph का कहना है कि नई Tiger 1200 सबसे पावरफुल एडवेंचर मोटरसाइकिल है।

कीमत

इसके साथ ही इसमें सात-इंच की टीएफटी स्क्रीन ब्लूटूथ स्पोर्ट के साथ मिलती है। इस बाइक में कई राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद ट्रायम्फ टाइगर 1200 की टक्कर डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी 4 और बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस से होगी।

News & Image Source : https://www.livehindustan.com/auto/story-2022-triumph-tiger-1200-launch-24-may-price-mileage-booking-6530438.amp.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button